Skip to content

US News: अमेरिका में 30 भारतीय ट्रक ड्राइवर गिरफ्तार, जल्द किया जाएगा डिपोर्ट, इनमें कई पंजाबी शामिल

Indian Truck Driver in Canada
Indian Truck Driver in Canada
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, अमेरिका। US News: अमेरिका (US) में 30 भारतीय ट्रक ड्राइवरों को गिरफ्तार करने की खबर सामने आ रही है। खबर है कि अमेरिका में ट्रंप प्रशासन ने एक बार फिर अवैध प्रवासियों को लेकर बड़ा एक्शन लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक अमेरिका (US) में 30 भारतीय ट्रक चालकों को फेडरल ऑपरेशन के तहत गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि अवैध रूप से रह रहे लगभग 30 भारतीय नागरिकों को पकड़ा गया है और उन्हें जल्द ही भारत डिपोर्ट किया जा सकता है।

52 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया

रिपोर्ट्स के मुताबिक, वे सभी कमर्शियल ट्रक ड्राइवर के रूप में काम कर रहे थे। अमेरिकी सीमा शुल्क और सीमा सुरक्षा (USCBP) ने जारी बयान में कहा कि 11-15 मई के सप्ताह के दौरान एरिज़ोना के युमा सेक्टर के सीमा गश्ती एजेंटों ने 'ऑपरेशन चेकमेट' के तहत अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे 52 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया, जिनमें से 36 सेमी-ट्रक चालक पाए गए हैं।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

इन अवैध ट्रक चालकों में से तीस भारत से थे, जबकि शेष छह मेक्सिको, अल सल्वाडोर और रूस से थे। रिपोर्ट के मुताबिक ज्यादातर अवैध प्रवासियों के पास रोजगार प्राधिकरण दस्तावेज थे, जो उन्होंने पूर्व की जो बाइडेन सरकार के दौरान हासिल किए थे और अब वैध नहीं थे। [caption id="attachment_3079" align="aligncenter" width="800"] Donald Trump Donald Trump[/caption] ट्रंप प्रशासन के तहत अमेरिका में रह रहे विदेशी मूल के ट्रक ड्राइवरों के खिलाफ कार्रवाई तेज की गई है। पिछले कुछ महीनों में कई ऐसे मामले सामने आए हैं, जिसमें भारतीय मूल के ट्रक ड्राइवरों को कमर्शियल वाहन चलाते समय जानलेवा दुर्घटना करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।