Jalandhar Congress Protest News[/caption]
Jalandhar News: जालंधर में कांग्रेस प्रधान राजिंदर बेरी की शर्ट फाड़ी, पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर सुरिंदर कौर की चुनरी फटी, जाने वजह
Latest News Alerts
Choose News Alerts
डेली संवाद, जालंधर।
Jalandhar News: पंजाब के होशियारपुर के टांडा में झाड़ू की कथित बेअदबी के मामले में दर्ज एफआईआर के विरोध में कांग्रेस ने शनिवार को जालंधर में जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत (Mohinder Bhagat) की रिहायश के बाहर धरना दिया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन का नेतृत्व जालंधर के जिला कांग्रेस प्रधान और पूर्व विधायक राजिंदर बेरी (Rajinder Beri) ने किया।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता हाथों में झाड़ू लेकर पहुंचे और विरोध जताने के लिए सड़क पर झाड़ू बिखेर दिए। इसके बाद प्रदर्शनकारी मंत्री मोहिंदर भगत की कोठी की ओर बढ़ने लगे, लेकिन पुलिस ने बैरिकेडिंग कर उन्हें रोक लिया। इस दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच जमकर धक्कामुक्की हुई।
[caption id="attachment_20176" align="aligncenter" width="1200"]
Jalandhar Congress Protest News[/caption]
Jalandhar Congress Protest News[/caption]