Skip to content

Jalandhar News: जालंधर में चली ताबड़तोड़ गोलियां, युवक की हालत गंभीर, इलाके में मची अफरा-तफरी

Firing In Punjab
Firing In Punjab
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब (Punjab) में गोलीबारी की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है। आए दिन फायरिंग के मामले सामने आते रहते है। ऐसी ही एक खबर सामने आ रही है। खबर है कि जालंधर में ताबड़तोड़ फायरिंग हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब के जिला जालंधर (Jalandhar) के बाबू लाभ सिंह नगर में ताबड़तोड़ गोलियां चली है जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है यहां उसका इलाज किया जा रहा है।

पेट में लगी गोली

बताया जा रहा है कि निहंग बाणे में आए अमरजीत सिंह ने अपने साथियों के साथ मिलकर राहुल नामक युवक पर गोलियां चलाईं। फायरिंग के दौरान राहुल के पेट में गोली लग गई। दरअसल यह वारदात मकसूदां मंडी में हुई एक युवक की हत्या की पुरानी रंजिश से जुड़ी बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है। पुलिस ने मामले की जांच करनी शुरू कर दी है।