Skip to content

Jalandhar News: जालंधर में जनगणना ड्यूटी से गैर हाजिर शिक्षकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई

जालंधर में जनगणना ड्यूटी से गैर हाजिर शिक्षकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई
जालंधर में जनगणना ड्यूटी से गैर हाजिर शिक्षकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब (Punjab) के जिला जालंधर (Jalandhar) में जनगणना ड्यूटी से गैर हाजिर रहने के कारण 82 सरकारी स्कूल शिक्षकों के खिलाफ अनुशासनात्मक और कानूनी कार्रवाई की जा रही है। जालंधर (Jalandhar) के 82 सरकारी शिक्षकों को शिक्षा विभाग ने जनगणना कार्य में शामिल न होने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया है। स्थानीय प्रशासन ने जिला शिक्षा विभाग को निर्देश दिया है कि उनकी तनख्वाह रोक दी जाए और बिना पूर्व अनुमति के स्कूलों में उनकी उपस्थिति दर्ज न की जाए।

कारण बताओ नोटिस जारी

शिक्षकों को जारी किए गए कारण बताओ नोटिस में प्रशासन ने चेतावनी दी है कि जनगणना का काम पूरा न करने पर जनगणना अधिनियम, 1948 के तहत कार्रवाई की जा सकती है, जिसमें तीन साल तक की कैद और 1,000 रुपये का जुर्माना शामिल है।

बिना अनुमति के स्कूलों में उपस्थित नहीं होंगे

नोटिस में कहा गया है कि संबंधित शिक्षक बिना पूर्व अनुमति के अपने स्कूलों में उपस्थित नहीं होंगे। विभाग के अनुसार, इन शिक्षकों ने प्रशिक्षण सत्र में भाग लेने और सर्वे किट, पहचान पत्र व नियुक्ति पत्र प्राप्त करने के बावजूद आवंटित घरों का सर्वेक्षण कार्य शुरू नहीं किया।