Punjab News: राज्य के वृद्धाश्रमों में रह रहे 641 बुजुर्गों का मजबूत सहारा बनी मान सरकार
Latest News Alerts
Choose News Alerts
डेली संवाद, चंडीगढ़।
Punjab News: पंजाब सरकार द्वारा मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में तीन वर्षों के दौरान 18 सरकारी और गैर-सरकारी संगठनों के सहयोग से संचालित किए जा रहे वृद्धाश्रमों को कुल 15.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता जारी की गई है।
इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर (Baljit Kaur) ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2023-24 के दौरान 4.93 करोड़ रुपये, 2024-25 के दौरान 6.67 करोड़ रुपये और 2025-26 के दौरान 4.10 करोड़ रुपये की अनुदान राशि जारी की गई है। वर्तमान समय में राज्य के इन वृद्धाश्रमों में 641 बुजुर्गों को लाभ मिल रहा है, जिन्हें आवास, पौष्टिक भोजन और स्वास्थ्य देखभाल जैसी बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं।