Skip to content

Punjab Summer Vacations: पंजाब में स्कूलों की छुट्टियों को लेकर असमंजस जारी, जाने कब खुलेंगे स्कूल

Punjab Summer Vacations
Punjab Summer Vacations
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Summer Vacations: पंजाब में स्कूलों की गर्मियों की छुट्टियों को बढ़ाने की चर्चाओं के बीच छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। वहीं सोशल मीडिया और व्हाट्सएप पर लगातार ऐसे संदेश साझा किए जा रहे हैं, जिनमें दावा किया जा रहा है कि राज्य के स्कूल अब 7 जुलाई से खुलेंगे। हालांकि, शिक्षा विभाग की ओर से इस संबंध में अब तक कोई आधिकारिक अधिसूचना जारी नहीं की गई है।

किसी प्रकार का बदलाव नहीं

शिक्षा विभाग द्वारा पहले जारी किए गए शैक्षणिक कैलेंडर के अनुसार, राज्य के सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और निजी स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियां 1 जून से 30 जून 2026 तक निर्धारित हैं। फिलहाल विभाग ने इस कार्यक्रम में किसी भी प्रकार का बदलाव नहीं किया है। [caption id="attachment_16548" align="aligncenter" width="1200"] Holiday News Holiday News[/caption]

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

मौजूदा आधिकारिक जानकारी के अनुसार, स्कूल 1 जुलाई 2026 से नियमित रूप से खुलने की संभावना है। 7 जुलाई तक छुट्टियां बढ़ाने को लेकर विभाग ने कोई पुष्टि या आदेश जारी नहीं किया है। हालांकि भीषण गर्मी और मौसम की स्थिति को देखते हुए छुट्टियां बढ़ाए जाने की अटकलें लगाई जा रही हैं, लेकिन अभी तक इन दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। ऐसे में छात्रों और अभिभावकों को सलाह दी जा रही है कि वे केवल शिक्षा विभाग की आधिकारिक सूचना पर ही भरोसा करें।