डेली संवाद, जालंधर।
St Soldier News सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा शिक्षण उत्कृष्टता को बढ़ावा देने तथा शिक्षकों को आधुनिक शैक्षणिक उपकरणों एवं नवीन शिक्षण पद्धतियों से सशक्त बनाने के उद्देश्य से आयोजित तीन दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट सेमिनार का तीसरा एवं अंतिम दिन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
सेमिनार के तीसरे दिन का मुख्य आकर्षण “विद्यार्थियों के बेहतर विकास हेतु कक्षा में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग” विषय पर आयोजित एक ज्ञानवर्धक एवं अत्यंत संवादात्मक कार्यशाला रही। इस कार्यशाला का संचालन प्रख्यात शिक्षाविद् एवं एआई विशेषज्ञ डॉ. धीरज मेहरोत्रा ने किया।
[caption id="attachment_20399" align="alignnone" width="1200"]
सेंट सोल्जर का तीन दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट सेमिनार सफलतापूर्वक संपन्न[/caption]
उन्होंने शिक्षकों को बताया कि किस प्रकार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को शिक्षण प्रक्रिया में शामिल करके विद्यार्थियों के लिए अधिक प्रभावी, व्यक्तिगत एवं रोचक शिक्षण वातावरण तैयार किया जा सकता है। कार्यशाला के दौरान डॉ. मेहरोत्रा ने शिक्षकों को व्यावहारिक प्रदर्शनों, लाइव उदाहरणों तथा विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से सक्रिय रूप से सहभागिता करवाई।
उन्होंने एआई आधारित नवीन शिक्षण तकनीकों से परिचित करवाते हुए बताया कि शिक्षक किस प्रकार एआई टूल्स की सहायता से पाठ योजना, शैक्षणिक सामग्री निर्माण, विद्यार्थियों के मूल्यांकन तथा कक्षा प्रबंधन को अधिक प्रभावी बना सकते हैं। कार्यशाला का एक प्रमुख आकर्षण माइंड मैपिंग तकनीक रही, जिसके माध्यम से शिक्षकों ने जानकारी को रचनात्मक एवं व्यवस्थित ढंग से प्रस्तुत करने के नए तरीकों को समझा।
[caption id="attachment_20400" align="alignnone" width="1200"]
सेंट सोल्जर का तीन दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट सेमिनार सफलतापूर्वक संपन्न[/caption]
कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षकों ने पूरे उत्साह के साथ सहभागिता की तथा अनेक व्यावहारिक जानकारियाँ प्राप्त कीं, जिन्हें वे अपने कक्षाओं में तुरंत लागू कर सकते हैं। ग्रुप की चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने शिक्षकों की उत्साहपूर्ण भागीदारी की सराहना करते हुए कहा कि सेंट सोल्जर ग्रुप अपने शिक्षकों के निरंतर व्यावसायिक विकास एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए सदैव प्रतिबद्ध है।