Skip to content

DIPS News: डिप्स उग्गी के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में जीते रजत पदक

DIPS News: डिप्स उग्गी के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में जीते रजत पदक
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, जालंधर। DIPS News: कपूरथला में 25 एवं 26 जुलाई 2026 को आयोजित 20वीं नेशनल कराटे चैंपियनशिप में डिप्स उग्गी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में जोतवीर, गुरशरण कौर तथा प्रभजोत सिंह ने अपने-अपने वर्ग में रजत पदक (द्वितीय स्थान) प्राप्त किया।

विद्यालय की प्रिंसिपल ज्योति थापर ने विजेता विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों एवं प्रशिक्षकों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है।

खिलाड़ियों पर गर्व है

डिप्स संस्थान के मैनेजिंग डायरेक्टर सरदार तरविंदर सिंह ने कहा कि डिप्स परिवार को अपने खिलाड़ियों पर गर्व है। उन्होंने कहा कि कराटे जैसी आत्मरक्षा विधाएं बच्चों में आत्मविश्वास, साहस और अनुशासन का विकास करती हैं तथा डिप्स हमेशा विद्यार्थियों को खेलों और जीवन के हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता रहेगा।

सीएओ रमनीक सिंह एवं सीएओ जशन सिंह ने विजेता खिलाड़ियों, उनके अभिभावकों तथा कोचों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम हैं और डिप्स प्रतिभाओं को निरंतर प्रोत्साहित करता रहेगा।