Skip to content

Punjab News: चंडीगढ़ में अमृतपाल सिंह समर्थकों का प्रदर्शन, तोड़ी बैरिकेडिंग-गरमाया माहौल; पुलिस ने चलाया वाटर कैनन

Punjab News: चंडीगढ़ में अमृतपाल सिंह समर्थकों का प्रदर्शन, तोड़ी बैरिकेडिंग-गरमाया माहौल; पुलिस ने चलाया वाटर कैनन
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News वारिस पंजाब दे संगठन की ओर से सांसद अमृतपाल सिंह और अन्य बंदी सिखों की रिहाई की मांग को लेकर चंडीगढ़ की ओर मार्च निकाला गया। इस मार्च में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। प्रदर्शन को देखते हुए चंडीगढ़ पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे।

पानी की गाड़ी पर प्रदर्शनकारी

प्रदर्शनकारी जब मुख्यमंत्री भगवंत मान के आवास का घेराव करने के लिए आगे बढ़े तो पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। बताया जा रहा है कि कुछ प्रदर्शनकारी पुलिस की पानी की गाड़ी पर भी चढ़ गए।

चंडीगढ़ सीमा पर रोके जाने के बाद प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड्स पार करने की कोशिश की। पुलिस द्वारा लगाए गए अवरोधों को तोड़कर कुछ प्रदर्शनकारी आगे बढ़ गए, जिसके बाद पुलिस ने पानी की बौछारें छोड़ीं। हालांकि, प्रदर्शनकारी इसके बाद भी मुख्यमंत्री आवास की ओर बढ़ने का प्रयास करते रहे।

रिहाई की मांग को लेकर प्रदर्शन

गौरतलब है कि वारिस पंजाब दे के नेता अमृतपाल सिंह और अन्य सिख बंदियों की रिहाई की मांग को लेकर यह प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन को देखते हुए चंडीगढ़ पुलिस ने बुधवार के लिए विशेष ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है, ताकि शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारु रखा जा सके।