Skip to content

Canada News: पंजाब के युवक की कनाडा में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिवार में छाया मातम

मृतक युवक की पहचान लराज सिंह भुल्लर (21) के रूप में हुई है जो फिरोजपुर के सीमावर्ती गांव धीरा पतड़ा का रहने वाला बताया जा रहा है।

Canada News: पंजाब के युवक की कनाडा में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिवार में छाया मातम
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, कनाडा। Canada News: विदेश से आए दिन पंजाब के युवकों की मौत की खबरें सामने आती रहती है। ऐसी ही एक खबर सामने आ रही है। खबर है कि पंजाब के युवक की विदेश में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब के युवक की कनाडा में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मृतक युवक की पहचान लराज सिंह भुल्लर (21) के रूप में हुई है जो फिरोजपुर के सीमावर्ती गांव धीरा पतड़ा का रहने वाला बताया जा रहा है।

पूरे गांव में सन्नाटा पसरा

वहीं अचानक हुई संदिग्ध मौत की खबर मिलते ही पूरे गांव में सन्नाटा पसर गया और पीड़ित परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। बलराज सिंह की मौत के असल कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

कनाडा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है और मौत के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। वहीं मृतक के परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।