Skip to content

St Soldier News: सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न शाखाओं में श्रद्धा एवं भक्ति के साथ मनाई गई गुरु पूर्णिमा

St Soldier News: सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न शाखाओं में श्रद्धा एवं भक्ति के साथ मनाई गई गुरु पूर्णिमा
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, जालंधर। St Soldier News: सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की विभिन्न शाखाओं में गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साह के साथ मनाया गया।

इस अवसर पर विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने गुरुजनों के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करते हुए उनके ज्ञान, मार्गदर्शन एवं संस्कारों को नमन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक विधि-विधान के अनुसार दीप प्रज्ज्वलन, पुष्प अर्पित करने तथा प्रार्थना के साथ हुआ।

नैतिक मूल्यों का महत्व बताया

विद्यार्थियों ने गुरु पूर्णिमा के महत्व पर आधारित प्रेरणादायक भाषण, भजन एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से भारतीय संस्कृति में गुरु के सर्वोच्च स्थान को दर्शाया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को गुरु-शिष्य परंपरा, अनुशासन, सम्मान, समर्पण एवं नैतिक मूल्यों का महत्व बताया गया।

शिक्षकों ने विद्यार्थियों को जीवन में सदैव अपने गुरुजनों का सम्मान करने तथा उनके बताए मार्ग पर चलकर सफलता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। सेंट सोल्जर ग्रुप की चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं स्टाफ सदस्यों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि गुरु केवल शिक्षा ही नहीं देते, बल्कि जीवन को सही दिशा, संस्कार एवं उद्देश्य भी प्रदान करते हैं।