Skip to content

Badshah Divorce Rumours: शादी के 4 महीने बाद बादशाह और ईशा रिखी के रिश्ते में दरार? वायरल पोस्ट से मची हलचल

रैपर बादशाह और अभिनेत्री ईशा रिखी की शादी के चार महीने बाद सोशल मीडिया पर तलाक की चर्चाएं तेज हो गई हैं। ईशा रिखी की एक भावुक इंस्टाग्राम पोस्ट के बाद फैंस कई तरह के कयास लगा रहे हैं।

Badshah Divorce Rumours: शादी के 4 महीने बाद बादशाह और ईशा रिखी के रिश्ते में दरार? वायरल पोस्ट से मची हलचल
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, नई दिल्ली। Badshah Divorce Rumours: मशहूर गायक और रैपर बादशाह (Badshah) एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बार चर्चा उनके नए गानों की नहीं, बल्कि उनकी शादीशुदा जिंदगी की हो रही है। हाल ही में उनकी पत्नी ईशा रिखी (Isha Rikhi) की एक सोशल मीडिया पोस्ट सामने आई है, जिसके बाद दोनों के रिश्ते में दरार और तलाक की अटकलें तेज हो गई हैं।

बादशाह और अभिनेत्री ईशा रिखी ने इसी साल मार्च में बेहद निजी समारोह में शादी की थी। इस शादी में परिवार और करीबी लोग ही शामिल हुए थे। शादी की तस्वीरें सामने आने के बाद ही दोनों के विवाह की जानकारी सार्वजनिक हुई थी। हालांकि अब, शादी के करीब चार महीने बाद, सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं ने फैंस की चिंता बढ़ा दी है।

दरअसल, ईशा रिखी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक भावुक पोस्ट साझा की। पोस्ट में उन्होंने लिखा कि कुछ लड़ाइयों के घाव शरीर पर दिखाई नहीं देते, लेकिन उनका असर बहुत गहरा होता है। उन्होंने यह भी लिखा कि वह अपने पति की ताकत और प्रभाव से इतनी डर गई थीं कि चुप रहना ही उन्हें सबसे सुरक्षित रास्ता लगा। लेकिन अब वह चुप नहीं रहेंगी और डर के बजाय हिम्मत के साथ आगे बढ़ेंगी।

ईशा की इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह के कयास लगाए जाने लगे हैं। कई यूजर्स इसे बादशाह के साथ उनके रिश्ते से जोड़ रहे हैं और तलाक की चर्चाएं तेज हो गई हैं। हालांकि, अब तक बादशाह या ईशा रिखी की ओर से रिश्ते या तलाक को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। ऐसे में इन चर्चाओं की पुष्टि नहीं हुई है।

गौरतलब है कि बादशाह की पहली शादी जैस्मिन मसीह से हुई थी। दोनों ने साल 2012 में विवाह किया था और वर्ष 2020 में उनका कानूनी तौर पर तलाक हो गया था। फिलहाल फैंस की नजरें बादशाह और ईशा रिखी की ओर से आने वाली आधिकारिक प्रतिक्रिया पर टिकी हुई हैं।