Facebook Down Today: फेसबुक डाउन? दुनियाभर के हजारों यूजर्स को लॉगइन और फीड लोड होने में दिक्कत, जानें क्या है मामला
Latest News Alerts
Choose News Alerts
डेली संवाद, नई दिल्ली।
Facebook Down Today: अगर आपको Facebook इस्तेमाल करने में परेशानी हो रही है, तो आप अकेले नहीं हैं। दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लॉगइन, फीड लोड न होने और वेबसाइट सही तरीके से काम न करने की शिकायत दर्ज कराई है। अचानक आई इस तकनीकी समस्या के कारण कई यूजर्स अपने अकाउंट में लॉगइन नहीं कर पा रहे हैं, जबकि कुछ यूजर्स की न्यूज़ फीड अपडेट नहीं हो रही है।
रिपोर्ट्स के अनुसार, समस्या सामने आने के बाद बड़ी संख्या में लोगों ने सोशल मीडिया और आउटेज ट्रैकिंग प्लेटफॉर्म पर शिकायतें दर्ज कराईं। कई यूजर्स का कहना है कि Facebook ऐप और वेबसाइट दोनों पर कंटेंट लोड होने में दिक्कत आ रही है। कुछ मामलों में लॉगइन सफल होने के बावजूद होम फीड खाली दिखाई दे रही है या पोस्ट अपडेट नहीं हो रहे हैं।