डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: शहीद ऊधम सिंह के शहीदी दिवस के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी शहरी जालंधर के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने शहीद ऊधम सिंह पार्क में स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
कई कांग्रेस नेता मौजूद
इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी शहरी के अध्यक्ष राजिंदर बेरी, जालंधर नॉर्थ से विधायक अवतार सिंह जूनियर बावा हैनरी और जालंधर वेस्ट हलका इंचार्ज सुरिंदर कौर सहित कई कांग्रेस नेता मौजूद रहे।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि शहीद ऊधम सिंह जैसे महान योद्धाओं ने देश की आजादी के लिए अपना जीवन कुर्बान कर दिया। उन्होंने कहा कि आज की पीढ़ी का कर्तव्य है कि वह देश के वीर शहीदों को हमेशा याद रखे और युवाओं को उनके जीवन, संघर्ष और बलिदान के बारे में जागरूक करे।
आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा
नेताओं ने कहा कि देश के महान क्रांतिकारियों की कुर्बानियां आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। हमें उनके दिखाए मार्ग पर चलते हुए देश के प्रति अपने कर्तव्यों को निभाना चाहिए।
इस अवसर पर कांग्रेस के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिनमें सुदेश भगत, जगदीप सिंह सोनू संधड़, जगजीत सिंह जीता, विपिन कुमार, परमजीत बल, संजीव दुआ, ब्रह्म देव सहोता, एडवोकेट गौतम सहोता सहित अन्य नेता और कार्यकर्ता शामिल थे।