Skip to content

Punjab Congress News: पंजाब की सियासत में राजा वड़िंग का बड़ा बयान, अध्यक्ष पद को लेकर कही ये बात

Punjab Congress News: पंजाब की सियासत में राजा वड़िंग का बड़ा बयान, अध्यक्ष पद को लेकर कही ये बात
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने फतेहगढ़ साहिब में आयोजित एक बैठक के दौरान अपनी अध्यक्षता को लेकर बड़ा बयान दिया है।

उन्होंने कहा कि 'उनके लिए प्रदेश अध्यक्ष का पद कोई बड़ी बात नहीं है और पार्टी का फैसला उन्हें मंजूर होगा।' राजा वड़िंग ने कहा कि अगर पार्टी चाहे तो उनका टिकट भी काट सकती है, लेकिन वह किसी भी स्थिति में कांग्रेस का साथ नहीं छोड़ेंगे।

उन्होंने स्पष्ट किया कि वह कांग्रेस से किसी भी हालत में अलग नहीं होंगे। बैठक को संबोधित करते हुए राजा वड़िंग ने पार्टी के प्रति अपनी निष्ठा जाहिर की। वहीं उनके इस बयान के बाद पंजाब की सियासत में चर्चा तेज हो गई है।