Skip to content

Firing In Punjab: पंजाब में सैलून पर चली ताबड़तोड़ गोलियां, इलाके में फैली दहशत

Firing In Punjab:  पंजाब में सैलून पर चली ताबड़तोड़ गोलियां, इलाके में फैली दहशत
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, गुरदासपुर। Firing In Punjab: पंजाब में गोलियां चलने के मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे है। आए दिन फायरिंग होने की घटनाएं सामने आती रहती है। ऐसी ही एक खबर सामने आ रही है। खबर है कि सैलून पर फायरिंग हुई है।

मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब के जिला गुरदासपुर के गांव फज्जुपुर में एक सैलून की दुकान के शटर पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा गोली चलाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में डर का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

हड़ताल के कारण बंद थीं दुकान

सैलून मालिक मनोहर मसीह ने बताया कि हड़ताल के कारण दुकानें बंद थीं। वह सुबह करीब 8 बजे अपनी दुकान पर पहुंचे थे और सफाई करने के बाद करीब 9 बजे वहां से चले गए थे। इसके बाद शाम करीब 5 बजे जब वह दोबारा दुकान पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि दुकान का शटर हिला हुआ था और अंदर लगा शीशा टूटा हुआ था।

शक होने पर जब उन्होंने दुकान के अंदर जाकर जांच की तो वहां गोली का एक खोल मिला। इसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 पर सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और गोली के खोल को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

किसी से कोई रंजिश नहीं

दुकानदार ने बताया कि उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं है। अज्ञात आरोपी ने बंद दुकान के शटर पर गोली चलाई है। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि फायरिंग किस समय की गई। पुलिस द्वारा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि आरोपी की पहचान की जा सके।