डेली संवाद, मोगा।
Punjab News: पंजाब (Punjab) में लूट के मामले बढ़ते जा रहे है। आए दिन लुटेरों द्वारा लूट की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। ऐसा ही एक मामला सामने आ रहा है। खबर है कि दिनदहाड़े एक ज्वेलर की दुकान पर लूट हुई है।
मिली जानकारी के मुताबिक मोगा (Moga) के अजीतवाल कस्बे में कोकरी ज्वेलर्स नाम से दुकान पर लुटेरों ने दिनदहाड़े गन पॉइंट पर लूट कर ली है। बताया जा रहा है कि 4 बदमाशों ने इस लूट की घटना को अंजाम दिया है और बाद में मौके से फरार हो गए।
सफेद कार में आए थे बदमाश
दुकान के मालिक हरजिंदर सिंह ने बताया कि वह दुकान में मौजूद थे इसी दौरान 3 बदमाश दुकान में घुसे। उनमें से एक के हाथ में पिस्टल थी। वे सभी एक सफेद कार में आए थे। बदमाश कुल 4 थे। उनमें से 3 दुकान में घुसे, जबकि एक गाड़ी के पास खड़ा होकर निगरानी कर रहा था।
तभी दुकान में मौजूद ज्वेलर को 3 बदमाशों ने गनपॉइंट पर लिया और उसकी दुकान से करीब 6 लाख रुपए के सोने के आभूषण निकाल ले गए। इस दौरान जब ज्वेलर ने विरोध करने की कोशिश की तो एक बदमाश ने उसे चाकू मारकर घायल कर दिया।
[caption id="attachment_23699" align="aligncenter" width="1200"]
जांच करती पुलिस[/caption]
इसका सूचना ज्वेलर ने पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और मामला दर्ज कर जांच करनी शुरू कर दी है इसके साथ ही पुलिस ने दुकान और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में ले लिया है।
सीसीटीवी में कैद हुए आरोपी
एक सीसीटीवी में बदमाशों की गाड़ी और दुकान से बैग लेकर भागते की घटना भी कैद हुई है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी सबूतों के आधार पर बदमाशों के सुराग जुटाए जा रहे हैं। जल्द ही सभी बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।