Skip to content
Daily Samvad
Daily Samvad

Punjab Weather Update: पंजाब में गर्मी और उमस का कहर, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

मंगलवार को भी प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में पूरे दिन बादल और धूप का सिलसिला चलता रहा। कई जगह घने बादल छाए, जिससे बारिश की उम्मीद जगी, लेकिन ज्यादातर इलाकों में बारिश नहीं हुई। सुबह से ही मौसम में नमी बनी रही।

Punjab Weather Update: पंजाब में गर्मी और उमस का कहर, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Weather Update: पंजाब में लगातार बनी उमस और तेज गर्मी से लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है। मंगलवार को भी प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में पूरे दिन बादल और धूप का सिलसिला चलता रहा।

कई जगह घने बादल छाए, जिससे बारिश की उम्मीद जगी, लेकिन ज्यादातर इलाकों में बारिश नहीं हुई। सुबह से ही मौसम में नमी बनी रही।

हल्की से मध्यम बारिश

मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, बीते 24 घंटों के दौरान पंजाब के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई, जबकि कुछ स्थानों पर तेज बारिश के साथ गरज-चमक भी हुई। प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान बठिंडा में 37 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

ऑरेंज अलर्ट जारी

विभाग ने 29 जुलाई के लिए पंजाब के कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पूर्वानुमान के मुताबिक, कई क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा तेज हवाएं चलने और बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है।

मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और बिना जरूरी काम के घर से बाहर नहीं निकलने की अपील की है। मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि यदि आने वाले दिनों में अच्छी बारिश होती है तो उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी और तापमान में भी गिरावट दर्ज हो सकती है।