Skip to content

Punjab News: अकाली दल-BJP गठबंधन पर बढ़ी हलचल, सुखबीर बादल से मिले CR पाटिल; पंजाब चुनाव को लेकर भी बड़ा दांव!

दोनों दलों का गठबंधन फाइनल हो चुका है और अब केवल औपचारिक घोषणा बाकी है। वहीं, भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने भी पंजाब को लेकर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की।

Punjab News: अकाली दल-BJP गठबंधन पर बढ़ी हलचल, सुखबीर बादल से मिले CR पाटिल; पंजाब चुनाव को लेकर भी बड़ा दांव!
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब की सियासत में अकाली दल और BJP के बीच संभावित गठबंधन को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर सामने आ रही है कि दिल्ली में वरिष्ठ BJP नेता और केंद्रीय मंत्री CR पाटिल ने शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल से मुलाकात की है।

इस मुलाकात के दौरान अकाली दल-BJP के संभावित गठबंधन को लेकर अहम चर्चा हुई। हालांकि, दोनों पार्टियों के बीच गठबंधन को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

दलों का गठबंधन फाइनल

सूत्रों के मुताबिक, दोनों दलों का गठबंधन फाइनल हो चुका है और अब केवल औपचारिक घोषणा बाकी है। वहीं, भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने भी पंजाब को लेकर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की। जिसमें पंजाब प्रभारी डॉ. सतीश पूनिया भी शामिल हुए।

बड़ी जिम्मेदारी की चर्चा

वहीं पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर भी CR पाटिल को बड़ी जिम्मेदारी दिए जाने की अटकलें तेज हो गई हैं। सूत्रों के मुताबिक, BJP CR पाटिल को पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी का चुनाव प्रभारी बना सकती है।

अगर ऐसा होता है, तो पंजाब की राजनीति में BJP की रणनीति को लेकर CR पाटिल की भूमिका अहम हो सकती है। फिलहाल अकाली दल और BJP के बीच संभावित गठबंधन को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर जारी है।

अंतिम फैसला बाकी

हालांकि, गठबंधन और चुनाव प्रभारी को लेकर अंतिम फैसला BJP के शीर्ष नेतृत्व की ओर से किया जाना बाकी है। आने वाले दिनों में दोनों दलों के बीच बातचीत और बैठकों के बाद तस्वीर और साफ होने की उम्मीद है।