Skip to content

Fraud Travel Agent: विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपए की ठगी, पुलिस ने तीन लोगों पर दर्ज किया मामला

लुधियाना में विदेश भेजने और वीजा लगवाने का झांसा देकर डेढ़ लाख रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। इस मामले में थाना डिवीजन नंबर-5 की पुलिस ने शिकायत के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

Fraud Travel Agent: विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपए की ठगी, पुलिस ने तीन लोगों पर दर्ज किया मामला
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, लुधियाना। Fraud Travel Agent: पंजाब में विदेश भेजने का झांसा देकर ठगी करने के मामले बढ़ते जा रहे है। आए दिन फर्जी ट्रैवल एजेंटों द्वारा विदेश भेजने का झांसा देकर भोले भाले लोगों को ठगी का शिकार बना लेते है। ऐसा ही एक मामला सामने आ रहा है।

तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज

मिली जानकारी के मुताबिक लुधियाना (Ludhiana) में विदेश भेजने और वीजा (Visa) लगवाने का झांसा देकर डेढ़ लाख रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। इस मामले में थाना डिवीजन नंबर-5 की पुलिस ने शिकायत के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता परमप्रीत सिंह ने आरोप लगाया कि गोबिंद सिंह कडियार, अमनदीप कौर और सतनाम सिंह ने उनसे संपर्क कर उनके भतीजे को साइप्रस भेजने और उसका वीजा व वर्क परमिट (Work Permit) तैयार करवाने का भरोसा दिलाया था।

1.50 लाख रुपये दिए

आरोपियों की बातों पर विश्वास करते हुए परमप्रीत सिंह ने अपने भतीजे के भविष्य को देखते हुए उन्हें 1.50 लाख रुपये दे दिए। शिकायत में आरोप है कि रकम लेने के बाद आरोपियों ने न तो वीजा लगवाया और न ही वर्क परमिट की प्रक्रिया पूरी की।

काफी समय बीतने के बाद जब वीजा नहीं आया तो शिकायतकर्ता ने आरोपियों से पैसे वापस मांगे। आरोप है कि शुरुआत में आरोपी टालमटोल करते रहे और बाद में पैसे लौटाने से इनकार कर दिया।

इसके बाद ठगी का एहसास होने पर परमप्रीत सिंह ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।