Skip to content

Haryana News: ग्लासगो में हरियाणा के खिलाड़ियों का जलवा, सीएम सैनी ने 10 पदक जीतने पर दी बधाई

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन खेलों में भारत ने कुल 39 पदक जीते, जिनमें से 10 पदक हरियाणा के खिलाड़ियों ने हासिल किए। वहीं, भारत के खाते में आए 13 स्वर्ण पदकों में से 7 स्वर्ण पदक हरियाणा के खिलाड़ियों ने जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया।

Haryana News: ग्लासगो में हरियाणा के खिलाड़ियों का जलवा, सीएम सैनी ने 10 पदक जीतने पर दी बधाई
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, हरियाणा। Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा निवास में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए प्रदेश से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों और आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों में हरियाणा के खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन खेलों में भारत ने कुल 39 पदक जीते, जिनमें से 10 पदक हरियाणा के खिलाड़ियों ने हासिल किए। वहीं, भारत के खाते में आए 13 स्वर्ण पदकों में से 7 स्वर्ण पदक हरियाणा के खिलाड़ियों ने जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया।

आयोजनों को लेकर जानकारी साझा की

सीएम सैनी ने आगामी आयोजनों को लेकर भी जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 9 से 17 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलाया जाएगा। इसके अलावा 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकट दिवस के उपलक्ष्य में गुरु रविदास समरसता संकल्प अभियान के तहत भी कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे इन सभी आयोजनों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और राष्ट्रीय भावना, सामाजिक समरसता एवं सांस्कृतिक विरासत से जुड़े कार्यक्रमों में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।