Skip to content

Gold-Silver Price: सोने की चमक बढ़ी, चांदी ने भी पकड़ी रफ्तार, जाने आज क्या है दाम

Gold-Silver Price: सोने की चमक बढ़ी, चांदी ने भी पकड़ी रफ्तार, जाने आज क्या है दाम
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, चंडीगढ़। Gold-Silver Price: सोने और चांदी की कीमतों में आज अच्छी बढ़त देखने को मिल रही है। हफ्ते के दूसरे ट्रेडिंग सेशन में सोने और चांदी की कीमतें MCX पर लगातार हरे निशान में कारोबार कर रही हैं।

आज घरेलू वायदा बाजार MCX पर शुरुआती कारोबार में सोने और चांदी की कीमतों में बढ़त देखने को मिली। कीमती धातुओं में करीब एक फीसदी तक की तेजी दर्ज की गई। MCX पर सोने की कीमत 0.50 फीसदी बढ़कर 1,43,607 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गई।

वहीं, चांदी में 1.11 फीसदी की तेजी आई और यह 2,19,150 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार करती नजर आई। इसके साथ ही अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी सोने की कीमतों में मजबूती देखी गई है।