Skip to content

Haryana News: स्वतंत्रता दिवस-2026 पर हरियाणा में बड़े स्तर पर चलेगा ‘हर घर तिरंगा अभियान’

प्रदेश में 9 अगस्त से 17 अगस्त तक अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान गांवों, शहरों, वार्डों और घर-घर तक तिरंगा अभियान को पहुंचाने की योजना बनाई गई है।

Haryana News: स्वतंत्रता दिवस-2026 पर हरियाणा में बड़े स्तर पर चलेगा ‘हर घर तिरंगा अभियान’
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, हरियाणा। Haryana News: स्वतंत्रता दिवस-2026 के अवसर पर हरियाणा सरकार इस बार ‘हर घर तिरंगा अभियान’ को और अधिक व्यापक स्तर पर आयोजित करने की तैयारी कर रही है।

प्रदेश में 9 अगस्त से 17 अगस्त तक अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान गांवों, शहरों, वार्डों और घर-घर तक तिरंगा अभियान को पहुंचाने की योजना बनाई गई है। सरकार की ओर से सभी वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया जा रहा है।

लोगों को जागरूक किया जाएगा

अभियान में सरकारी विभागों के साथ-साथ शिक्षण संस्थानों, विश्वविद्यालयों, उद्योगों, स्वयंसेवी संगठनों, युवा क्लबों, खेल संगठनों और सामाजिक संस्थाओं को भी जोड़ा जाएगा। इसके माध्यम से लोगों को स्वतंत्रता संग्राम के वीरों के बलिदान और देश की एकता व अखंडता के महत्व के प्रति जागरूक किया जाएगा।

हरियाणा सरकार का कहना है कि इस अभियान के जरिए प्रदेशवासियों में देश के प्रति सम्मान और जिम्मेदारी की भावना को और मजबूत किया जाएगा।