Skip to content

Punjab News: वित्त मंत्री ने लुधियाना में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर फहराया तिरंगा; शहीदों की कुर्बानियों को किया नमन

वित्त मंत्री चीमा ने कहा कि पंजाब सरकार शहीद जवानों के वारिसों को दी जाने वाली एक्स-ग्रेशिया राशि 50 लाख रुपये से बढ़ाकर 1 करोड़ रुपये कर चुकी है, जिसमें अग्निवीर और शहीद पुलिस कर्मचारियों को भी शामिल किया गया है।

Punjab News: वित्त मंत्री ने लुधियाना में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर फहराया तिरंगा; शहीदों की कुर्बानियों को किया नमन
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पंजाब के वित्त, योजना, परिवहन, आबकारी एवं कर मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा ने लुधियाना में तिरंगा फहराया और देशवासियों को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने शहीद-ए-आजम भगत सिंह, शहीद राजगुरु, शहीद सुखदेव, शहीद करतार सिंह सराभा, शहीद ऊधम सिंह, शहीद लाला लाजपत राय, शहीद डॉ. दीवान सिंह कालेपानी सहित सभी स्वतंत्रता सेनानियों की अतुलनीय कुर्बानियों को याद करते हुए कहा कि स्वतंत्रता संग्राम में पंजाबियों का योगदान सबसे अग्रणी रहा है।

1 प्रतिशत आरक्षण दिया

वित्त मंत्री चीमा ने कहा कि पंजाब सरकार शहीद जवानों के वारिसों को दी जाने वाली एक्स-ग्रेशिया राशि 50 लाख रुपये से बढ़ाकर 1 करोड़ रुपये कर चुकी है, जिसमें अग्निवीर और शहीद पुलिस कर्मचारियों को भी शामिल किया गया है। धर्मी सैनिकों की वित्तीय सहायता बढ़ाकर 12,000 रुपये प्रति माह तथा स्वतंत्रता सेनानियों की पेंशन 11,000 रुपये की गई है। इसके साथ ही उनके वारिसों के लिए सरकारी भर्ती में 1 प्रतिशत आरक्षण दिया गया है। धार्मिक विरासत के संरक्षण के तहत श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व के आयोजनों के लिए 100 करोड़ रुपये रखे गए हैं तथा डेरा सचखंड बल्लां में 37 करोड़ रुपये की लागत से बाणी अध्ययन केंद्र का निर्माण किया जा रहा है। इसके अलावा 650 एकड़ क्षेत्र में बगीचे विकसित किए जा रहे हैं तथा शोभायात्राओं और जागरूकता वैन का आयोजन किया जा रहा है।

cheema1.jpg

शिक्षा क्रांति का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा, “पंजाब के स्कूलों में एआई और उद्यमिता पाठ्यक्रम लागू किया गया है। 118 स्कूल ऑफ एमिनेंस तैयार किए जा रहे हैं। शिक्षकों को सिंगापुर और फिनलैंड से प्रशिक्षण दिलाया जा रहा है। 15 हजार से अधिक विद्यार्थियों के लिए मुफ्त बस सेवा शुरू की गई है। निजी स्कूलों की फीस वृद्धि पर 5 प्रतिशत की सीमा निर्धारित की गई है तथा आईटीआई की सीटें बढ़ाकर 52,000 की गई हैं। विद्यार्थियों ने जेईई और नीट में भी शानदार उपलब्धियां हासिल की हैं।”

प्रदेश के युवाओं के लिए अधिक से अधिक रोजगार के अवसर पैदा करने पर जोर देते हुए वित्त मंत्री चीमा ने कहा, “अप्रैल 2022 से अब तक 69,000 से अधिक सरकारी नौकरियां प्रदान की गई हैं तथा आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए विशेष विधेयक पारित किया गया है। मजदूरों की मजदूरी में 15 प्रतिशत वृद्धि की गई है।”

स्वास्थ्य क्षेत्र में किए गए प्रयासों की जानकारी देते हुए वित्त मंत्री ने कहा, “मुख्यमंत्री सेहत योजना के माध्यम से 65 लाख परिवारों को प्रतिवर्ष 10 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज उपलब्ध करवाया गया है। 1,090 आम आदमी क्लीनिकों से 6 करोड़ लोग लाभान्वित हो चुके हैं। 356 हाईटेक एंबुलेंस संचालित की जा रही हैं तथा ‘सीएम दी योगशाला’ के तहत प्रतिदिन 11,000 से अधिक कक्षाएं लगाई जा रही हैं।”

cheema2.jpg

जनकल्याण और विशेष रूप से महिला सशक्तीकरण के संबंध में पंजाब सरकार के प्रयासों का उल्लेख करते हुए वित्त मंत्री चीमा ने कहा, “मुख्यमंत्री मावां-धियां सत्कार योजना के तहत 9,300 करोड़ रुपये के बजट से महिलाओं को 1,000 से 1,500 रुपये प्रति माह की वित्तीय सहायता दी जा रही है। महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा, आशीर्वाद योजना, ‘मेरी रसोई’ राशन किटें और फरिश्ते योजना जैसी पहलों को लागू किया गया है। 21 टोल प्लाजा बंद किए गए हैं, जिससे राहगीरों को आर्थिक राहत मिली है। 300 यूनिट मुफ्त बिजली के माध्यम से 90 प्रतिशत घरों के जीरो बिजली बिल सुनिश्चित किए गए हैं।”

प्रदेश के मुख्य व्यवसाय कृषि की चर्चा करते हुए वित्त मंत्री ने कहा, “गन्ने का देश में सबसे अधिक 416 रुपये प्रति क्विंटल भाव दिया गया है। नहरी सिंचाई के तहत क्षेत्र बढ़कर 60.30 लाख एकड़ हो गया है। पराली जलाने की घटनाओं में 53 प्रतिशत कमी आई है और ट्यूबवेलों के लिए मुफ्त बिजली उपलब्ध करवाई जा रही है।

उन्होंने कहा कि इसी तरह औद्योगिक क्षेत्र में 1.83 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। 13.53 लाख नए सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम पंजीकृत हुए हैं। नई औद्योगिक नीति-2026 लाई गई है तथा ओटीएस योजना की अवधि 30 सितंबर 2026 तक बढ़ा दी गई है।

वित्त मंत्री ने अपने संबोधन में 45,000 किलोमीटर सड़कों के निर्माण का उल्लेख करते हुए कहा कि इसके साथ ही सरकारी बसों के बेड़े में 1,279 नई बसें शामिल की गई हैं। एयरपोर्ट वोल्वो सेवा और 56 डिजिटल परिवहन सेवाएं शुरू की गई हैं। उन्होंने प्रशासनिक सुधारों के तहत ‘सरकार आपके द्वार’ के माध्यम से घर बैठे 437 सेवाएं उपलब्ध करवाने, ईजी रजिस्ट्री, एनओसी के बिना प्लॉट रजिस्ट्री की सुविधा, 100 प्रतिशत ग्रामीण घरों में पाइप से पानी की आपूर्ति तथा 14,200 एकड़ जमीन को अवैध कब्जों से मुक्त करवाने का भी विशेष रूप से उल्लेख किया।

cheema3.jpg

खेलों का बजट बढ़ाकर 1,744 करोड़ रुपये किए जाने को सरकार का ऐतिहासिक कदम बताते हुए वित्त मंत्री ने कहा, “हमारी सरकार द्वारा खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार और नौकरियां दी गई हैं। किला रायपुर की बैलगाड़ी दौड़ 11 साल बाद दोबारा शुरू हुई है और पंजाब में एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन हो रहा है।”

लुधियाना जिले का विशेष उल्लेख करते हुए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि औद्योगिक शहर लुधियाना के विकास को और गति देने के लिए इस वर्ष हलवारा एयरपोर्ट टर्मिनल भवन का निर्माण किया जा रहा है। इसके साथ ही हलवारा से दिल्ली के लिए प्रतिदिन दो उड़ानें शुरू की गई हैं।

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित

उन्होंने कहा, “लुधियाना के स्कूल ऑफ एमिनेंस, किदवई नगर और स्कूल ऑफ एमिनेंस, मिलर गंज विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं और भविष्य केंद्रित शिक्षा का वातावरण उपलब्ध करवाते हुए हर वर्ग के विद्यार्थियों के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित कर रहे हैं।

पीएयू स्कूल और स्कूल ऑफ एमिनेंस, इंद्रपुरी में रोबोटिक्स लैब विद्यार्थियों को रोबोटिक्स, कोडिंग आदि तकनीकों से परिचित करवाकर उनमें समस्या समाधान, आलोचनात्मक सोच और कौशल का विकास कर रही हैं।”

वित्त मंत्री ने कहा कि लुधियाना में 80 नए आम आदमी क्लीनिक बनाए जा रहे हैं, जिनमें से 37 का उद्घाटन किया जा चुका है और शेष 43 क्लीनिक अगले एक महीने में चालू कर दिए जाएंगे। उन्होंने कहा, “सिविल अस्पताल लुधियाना ने विभिन्न महत्वपूर्ण पहलों के चलते कायाकल्प मूल्यांकन रैंकिंग में पहला स्थान हासिल किया है। इसके अलावा एमसीएच का विस्तार करते हुए 100 और बिस्तर जोड़े जा रहे हैं। सीसीयू का निर्माण जारी है और 75 अन्य बिस्तर जोड़े जाएंगे। डीएच लुधियाना इस वर्ष के अंत तक 500 बिस्तरों वाला अस्पताल बन जाएगा। कैंसर केयर यूनिट शुरू हो चुकी है और कैंसर मरीजों को कीमोथेरेपी दी जा रही है।”

लुधियाना द्वारा जनकल्याण और बेहतर समाज के लिए राज्य सरकार की योजनाओं में शानदार प्रदर्शन का उल्लेख करते हुए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा, “मुख्यमंत्री मावां-धियां सत्कार योजना के तहत लुधियाना में 5 लाख से अधिक महिलाएं पंजीकृत हुई हैं, जो पंजाब में सबसे अधिक हैं। इसके अलावा प्रोजेक्ट उम्मीद, कैफे स्पाइस, सहायक उपकरण शिविरों और नशा मुक्ति पहलों के कारण लुधियाना एक ऐसा मॉडल बन रहा है, जहां विकास का लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंचाया जा रहा है।”

वेटलिफ्टिंग हॉल का निर्माण

उन्होंने कहा कि इसके अलावा लुधियाना में अत्याधुनिक जिम की सुविधा उपलब्ध करवाने के साथ-साथ शास्त्रीय बैडमिंटन हॉल का नवीनीकरण और वेटलिफ्टिंग हॉल का निर्माण किया गया है। शूटिंग रेंज का नवीनीकरण अगले एक महीने में पूरा कर लिया जाएगा, जबकि अत्याधुनिक वॉलीबॉल इंडोर हॉल आगामी चार महीनों में तैयार हो जाएगा। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित भी किया गया।