Skip to content

IPS Transfer News: सरकार ने IPS अफसरों का किया तबादला, 9 जिलों के पुलिस प्रमुख बदले गए, पढ़ें Transfer List

उत्तर प्रदेश में 9 IPS अधिकारियों का बड़ा तबादला किया गया है। गोण्डा के SP विनीत जायसवाल को सुलतानपुर भेजा गया, जबकि अभिषेक को गोण्डा का नया SP बनाया गया है। मेरठ, झांसी, बिजनौर, संभल और बलरामपुर में भी पुलिस अधिकारियों की नई तैनाती की गई है।

IPS Transfer News: सरकार ने IPS अफसरों का किया तबादला, 9 जिलों के पुलिस प्रमुख बदले गए, पढ़ें Transfer List
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है। शासन ने 9 IPS अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस तबादले में गोण्डा, सुलतानपुर, मेरठ, झांसी, बिजनौर, बलरामपुर और संभल समेत कई जिलों के पुलिस अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं।

जारी तबादला सूची के अनुसार गोण्डा के पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल को अब पुलिस अधीक्षक, सुलतानपुर बनाया गया है। वहीं सुलतानपुर की पुलिस अधीक्षक चारु निगम को यूपी-112, लखनऊ में पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है।

मेरठ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अविनाश पाण्डेय को हटाकर पुलिस मुख्यालय, पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश, लखनऊ से संबद्ध किया गया है। वहीं झांसी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बी.बी.जी.टी.एस. मूर्ति को अब मेरठ का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।

इन IPS अधिकारियों के भी हुए तबादले

अभिषेक, जो अब तक बिजनौर के पुलिस अधीक्षक थे, उन्हें पुलिस अधीक्षक गोण्डा बनाया गया है। इसी तरह विकास कुमार, पुलिस अधीक्षक बलरामपुर, को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झांसी की जिम्मेदारी दी गई है।

IPS Transfers.jpg

कृष्ण कुमार, जो संभल के पुलिस अधीक्षक थे, अब पुलिस अधीक्षक बिजनौर होंगे। इसके अलावा विकास चन्द्र त्रिपाठी, जो पुलिस अधीक्षक/अपर पुलिस अधीक्षक बाराबंकी के पद पर तैनात थे, को पुलिस अधीक्षक संभल बनाया गया है।

वहीं मार्तण्ड प्रकाश सिंह, जो पुलिस अधीक्षक/अपर पुलिस अधीक्षक हरदोई के पद पर तैनात थे, को पुलिस अधीक्षक बलरामपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

UP IPS Transfer List: देखें किस अधिकारी को कहां मिली जिम्मेदारी

अधिकारी

वर्तमान तैनाती

नई तैनाती

विनीत जायसवाल, IPS-2014

पुलिस अधीक्षक, गोण्डा

पुलिस अधीक्षक, सुलतानपुर

चारु निगम, IPS-2014

पुलिस अधीक्षक, सुलतानपुर

पुलिस अधीक्षक, यूपी-112, लखनऊ

अविनाश पाण्डेय, IPS-2015

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मेरठ

पुलिस मुख्यालय, लखनऊ से संबद्ध

बी.बी.जी.टी.एस. मूर्ति, IPS-2015

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, झांसी

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मेरठ

अभिषेक, IPS-2015

पुलिस अधीक्षक, बिजनौर

पुलिस अधीक्षक, गोण्डा

विकास कुमार, IPS-2017

पुलिस अधीक्षक, बलरामपुर

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, झांसी

कृष्ण कुमार, IPS-2018

पुलिस अधीक्षक, संभल

पुलिस अधीक्षक, बिजनौर

विकास चन्द्र त्रिपाठी, IPS-SPS-0

पुलिस अधीक्षक/अपर पुलिस अधीक्षक, बाराबंकी

पुलिस अधीक्षक, संभल

मार्तण्ड प्रकाश सिंह, IPS-SPS-0

पुलिस अधीक्षक/अपर पुलिस अधीक्षक, हरदोई

पुलिस अधीक्षक, बलरामपुर

उत्तर प्रदेश में हुए इस 9 IPS अधिकारियों के तबादले को पुलिस प्रशासन में अहम फेरबदल माना जा रहा है। नए अधिकारियों के कार्यभार संभालने के बाद संबंधित जिलों में कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग व्यवस्था में बदलाव देखने को मिल सकता है।