Skip to content

Punjab News: पंजाब के युवक की विदेश में सड़क हादसे में मौत, परिवार ने सरकार से लगाई गुहार

पंजाब के युवक की इटली (Italy) में सड़क हादसे में मौत हो गई है। मृतक युवक की पहचान 44 वर्षीय रणवीर सिंह के रूप में हुई है जो मोगा के गांव नागल का रहने वाला बताया जा रहा है।

Punjab News: पंजाब के युवक की विदेश में सड़क हादसे में मौत, परिवार ने सरकार से लगाई गुहार
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, इटली। Punjab News: विदेश से आए दिन पंजाब के युवकों की मौत की खबरें सामने आती रहती है। ऐसी ही एक खबर सामने आ रही है। खबर है कि पंजाब के युवक की विदेश में मौत हो गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब के युवक की इटली (Italy) में सड़क हादसे में मौत हो गई है। मृतक युवक की पहचान 44 वर्षीय रणवीर सिंह के रूप में हुई है जो मोगा के गांव नागल का रहने वाला बताया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार जीप की चपेट में आने के बाद रणवीर सिंह को गंभीर चोटें आईं और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे की खबर मिलते ही निहाल सिंह वाला क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

26 साल से इटली में रह रहा था

जानकारी अनुसार रणवीर सिंह पिछले करीब 26 वर्षों से इटली में रह रहा था और वहां एक जुराबों की फैक्ट्री में काम करता था। 21 अगस्त को वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ बाजार में किताबें खरीदने गया था।

italy.jpg

बताया जा रहा है कि खरीदारी के बाद जब रणवीर दुकान से बाहर निकलकर अपनी कार का दरवाजा खोलने लगा, तभी दूसरी दिशा से तेज रफ्तार में आ रही एक जीप ने उसने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह कई फीट दूर जा गिरा। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

शव भारत लाने और वीजा की मांग

रणवीर सिंह के परिवार ने सरकार से अपील की है कि उनके शव को जल्द से जल्द भारत लाने की व्यवस्था की जाए, ताकि परिवार अंतिम संस्कार की रस्में पूरी कर सके। परिजनों ने सरकार से परिवार के सदस्यों को वीजा दिलाने में मदद करने की भी मांग की है, ताकि वे इटली जाकर रणवीर के बच्चों की देखभाल कर सकें।

हादसे के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और अब परिजन रणवीर के शव के भारत पहुंचने का इंतजार कर रहे हैं।