Skip to content

Punjab News: पंजाब में स्कूल की दीवारों पर लिखे विवादित नारे, पुलिस ने शुरू की जांच

मामला सामने आते ही ग्रामीणों में चर्चा शुरू हो गई और पुलिस को इसकी सूचना दी गई। बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह कुछ ग्रामीणों की नजर स्कूल की दीवार और गांव में स्थित एक अन्य दीवार पर लिखे नारों पर पड़ी।

Punjab News: पंजाब में स्कूल की दीवारों पर लिखे विवादित नारे, पुलिस ने शुरू की जांच
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, बठिंडा। Punjab News: पंजाब के जिला बठिंडा के गांव जय सिंह वाला में सोमवार सुबह उस समय माहौल गरमा गया, जब सरकारी स्कूल की दीवार समेत दो स्थानों पर आपत्तिजनक और विवादित नारे लिखे हुए पाए गए। दीवारों पर ‘शहीद दिलावर बब्बर जिंदाबाद’ और ‘एसएफजे’ जैसे नारे लिखे मिले।

मामला सामने आते ही ग्रामीणों में चर्चा शुरू हो गई और पुलिस को इसकी सूचना दी गई। बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह कुछ ग्रामीणों की नजर स्कूल की दीवार और गांव में स्थित एक अन्य दीवार पर लिखे नारों पर पड़ी। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी ग्राम पंचायत को दी।

पुलिस टीम मौके पर पहुंची

सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों स्थानों का निरीक्षण किया। पुलिस ने दीवारों पर लिखे नारों को लेकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि ये नारे कब लिखे गए और इन्हें लिखने वाले कौन लोग हैं।

पुलिस आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। इसके अलावा ग्रामीणों से भी जानकारी जुटाई जा रही है, ताकि घटना से जुड़े लोगों की पहचान की जा सके। जांच एजेंसियां इस पहलू पर भी काम कर रही हैं कि यह मामला किसी शरारत का नतीजा है या इसके पीछे कोई अन्य उद्देश्य था।

फिलहाल पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच तेज कर दी है और नारे लिखने वालों की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं।