Skip to content

Jalandhar News: जालंधर में 15 अगस्त पर बदलेगा ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर वाहनों की एंट्री बंद; जानें डायवर्जन और पार्किंग व्यवस्था

ट्रैफिक पुलिस के अनुसार 15 अगस्त को सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक कई प्रमुख सड़कों पर सामान्य वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। जरूरत के मुताबिक कुछ रूटों पर ट्रैफिक डायवर्ट भी किया जाएगा।

Jalandhar News: जालंधर में 15 अगस्त पर बदलेगा ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर वाहनों की एंट्री बंद; जानें डायवर्जन और पार्किंग व्यवस्था
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने शहर के लिए विशेष ट्रैफिक व्यवस्था लागू करने का फैसला किया है। ट्रैफिक पुलिस के अनुसार 15 अगस्त को सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक कई प्रमुख सड़कों पर सामान्य वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी।

जरूरत के मुताबिक कुछ रूटों पर ट्रैफिक डायवर्ट भी किया जाएगा। पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि 15 अगस्त को घर से निकलने से पहले ट्रैफिक प्लान देख लें और पुलिस द्वारा निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें।

इन रास्तों पर रहेगा प्रतिबंध

  • टी-प्वाइंट नकोदर रोड से मिल्कबार चौक की तरफ भारी वाहनों की एंट्री बंद रहेगी।

  • नकोदर चौक से गुरु नानक मिशन चौक की ओर वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी।

  • टी-प्वाइंट एपीजे कॉलेज से चुन्न-मुन्न चौक की तरफ जाने की अनुमति नहीं होगी।

  • मसंद चौक से मिल्कबार चौक की तरफ भारी वाहनों को जाने नहीं दिया जाएगा।

  • गीता मंदिर ट्रैफिक सिग्नल से चुन्न-मुन्न चौक की ओर ट्रैफिक प्रतिबंधित रहेगा।

  • प्रतापपुरा मोड़ से नकोदर रोड, सीटी इंस्टीट्यूट, अर्बन एस्टेट, कूल रोड होते हुए समरा चौक तक जाने वाले मार्ग पर भी व्यवस्था के अनुसार डायवर्जन रहेगा।

इन रूटों से चलेगा ट्रैफिक

बस और भारी वाहन:

सुबह 7 बजे से दोपहर 2 बजे तक जालंधर बस स्टैंड/शहर से कपूरथला जाने वाले बसों और भारी वाहनों को पीएपी चौक से करतारपुर रूट की ओर भेजा जाएगा।

नकोदर-शाहकोट के लिए हल्के वाहन:

बस स्टैंड से नकोदर-शाहकोट जाने वाले हल्के वाहन समरा चौक, कूल रोड, अर्बन एस्टेट फेज-2 और सीटी इंस्टीट्यूट होते हुए प्रतापपुरा गांव के रास्ते से जाएंगे। वडाला चौक से रविदास चौक वाला रास्ता बंद रहेगा।

नकोदर-शाहकोट-मोगा जाने वाली बसें:

बस स्टैंड से निकलने वाली बसों को पीएपी चौक, रामामंडी चौक, मैकडोनाल्ड और जमशेर बाइपास के रास्ते भेजा जाएगा।

पार्किंग के लिए भी विशेष व्यवस्था

बस पार्किंग:

मिल्कबार चौक से टी-प्वाइंट नकोदर रोड और सिटी अस्पताल चौक से गीता मंदिर चौक तक सड़क के दोनों किनारों पर बस पार्किंग की व्यवस्था रहेगी।

कार पार्किंग:

मिल्कबार चौक से मसंद चौक डेरा सतगुरु रोड तक, मसंद चौक से गीता मंदिर चौक तक और मिल्कबार चौक से रेड क्रॉस भवन तक कार पार्किंग की व्यवस्था की गई है।

दोपहिया वाहनों की पार्किंग:

सिटी अस्पताल चौक से जवाहर नगर मार्केट तक सड़क के दोनों ओर दोपहिया वाहन पार्क किए जा सकेंगे।

प्रेस पार्किंग:

मीडिया वाहनों के लिए स्टेडियम के पीछे टैंकी वाली गली में पार्किंग की व्यवस्था रहेगी।

ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान अनावश्यक परेशानी से बचने के लिए निर्धारित रूट और पार्किंग व्यवस्था का पालन करें।