Skip to content

Punjab News: पंजाब में दर्दनाक हादसा, मशीन में चुन्नी फंसने से महिला की मौत, फैक्ट्री के बाहर परिजनों का धरना

लुधियाना के जुगियाना इलाके में कंगनवाल रोड स्थित गर्ग एक्रेलिक फैक्ट्री में ड्यूटी के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। मशीन की चपेट में आने से 50 वर्षीय महिला कर्मचारी संजू देवी की मौत हो गई।

Punjab News: पंजाब में दर्दनाक हादसा, मशीन में चुन्नी फंसने से महिला की मौत, फैक्ट्री के बाहर परिजनों का धरना
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, लुधियाना। Punjab News: पंजाब के जिला लुधियाना में फैक्ट्री के अंदर एक भयानक हादसा होने की खबर सामने आ रही है जिसमें एक महिला की मौत हो गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक लुधियाना (Ludhiana) के जुगियाना इलाके में कंगनवाल रोड स्थित गर्ग एक्रेलिक फैक्ट्री में ड्यूटी के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। मशीन की चपेट में आने से 50 वर्षीय महिला कर्मचारी संजू देवी की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।

मशीन में फंस गई महिला

बताया जा रहा है कि संजू देवी फैक्ट्री में सफाई का काम कर रही थीं। इसी दौरान उनकी चुन्नी अचानक चलती मशीन के एक हिस्से में फंस गई। चुन्नी मशीन में खिंचने से महिला का गला दब गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही संजू देवी के परिजन फैक्ट्री पहुंचे। उन्होंने प्रबंधन पर कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। इसके बाद परिवार के सदस्यों ने फैक्ट्री के बाहर धरना शुरू कर दिया। परिजन हादसे को लेकर बेहद आक्रोशित हैं और इंसाफ की मांग कर रहे हैं।

न्याय की मांग

परिवार का कहना है कि जब तक उन्हें न्याय नहीं मिलता, वे फैक्ट्री के बाहर धरना जारी रखेंगे। परिजन हादसे की जिम्मेदारी तय करने और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।