Skip to content

Punjab News: कारोबारी ने उठाया खौफनाक कदम, कमरे में खुद को बंद कर मारी गोली

फिरोजपुर के गोल्डन एन्क्लेव में 65 वर्षीय स्पेयर पार्ट्स कारोबारी गुरकृपाल सिंह चावला मृत मिले। परिवार ने किसी तनाव या विवाद से इनकार किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Punjab News: कारोबारी ने उठाया खौफनाक कदम, कमरे में खुद को बंद कर मारी गोली
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, फाजिल्का। Punjab News: फिरोजपुर शहर के गोल्डन एन्क्लेव में सोमवार सुबह 65 वर्षीय स्पेयर पार्ट्स कारोबारी की मौत का मामला सामने आया। मृतक की पहचान गुरकृपाल सिंह चावला के रूप में हुई है। वह बगदादी गेट चौक में स्पेयर पार्ट्स की दुकान चलाते थे।

घटना की सूचना मिलने के बाद थाना सिटी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। मृतक के भाई गगनदीप सिंह ने बताया कि गुरकृपाल सिंह रोजाना की तरह सोमवार सुबह करीब 4 बजे उठे। इसके बाद उन्होंने स्नान कर पाठ किया और पानी पीने के बाद अपने कमरे में चले गए।

परिवार ने तनाव या विवाद से किया इनकार

काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं आने पर परिवार के सदस्यों को चिंता हुई। कमरे में जाकर देखा तो गुरकृपाल सिंह मृत अवस्था में मिले। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

परिजनों के मुताबिक, घर में किसी तरह का तनाव, विवाद या बड़ी परेशानी नहीं थी। ऐसे में गुरकृपाल सिंह ने यह कदम क्यों उठाया, इसे लेकर परिवार के लोग भी हैरान हैं। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

PGI चंडीगढ़ से चल रहा था इलाज

गगनदीप सिंह के अनुसार, गुरकृपाल सिंह को दिमाग से संबंधित बीमारी थी और उनका इलाज PGI चंडीगढ़ से चल रहा था। करीब एक वर्ष पहले उनका ऑपरेशन भी हुआ था। हालांकि परिवार ने किसी घरेलू विवाद या तनाव की जानकारी से इनकार किया है।

परिवार के अनुसार, गुरकृपाल सिंह की पत्नी पिछले करीब पांच महीने से मोगा में गुरबाणी का कोर्स कर रही हैं। पिछले सप्ताह वह दवा लेने के लिए दो दिन फिरोजपुर आई थीं और इसके बाद दोबारा मोगा चली गई थीं।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही थाना सिटी पुलिस मौके पर पहुंची। जांच अधिकारी ASI गुरमीत सिंह ने पुलिस टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने बताया कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

अन्य परिजनों के पहुंचने के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मोर्चरी में रखा जाएगा। पुलिस जांच और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।