Skip to content

Punjab News: पंजाब में सेवा केंद्रों में हड़ताल का ऐलान, 2 बजे के बाद नहीं होंगे आवेदन जमा, सरकार को अल्टीमेटम

पंजाब के सेवा केंद्रों में प्रतिदिन लगभग 90 हजार से 1 लाख आवेदन विभिन्न सरकारी सेवाओं के लिए जमा किए जाते हैं। यदि हड़ताल शुरू होती है, तो इन सेवाओं पर सीधा असर पड़ेगा और हजारों आवेदकों का काम अटक सकता है।

Punjab News: पंजाब में सेवा केंद्रों में हड़ताल का ऐलान, 2 बजे के बाद नहीं होंगे आवेदन जमा, सरकार को अल्टीमेटम
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, लुधियाना। Punjab News: पंजाब के सेवा केंद्रों में आज दोपहर 2 बजे के बाद कामकाज प्रभावित हो सकता है। सेवा केंद्र कर्मचारियों की यूनियन ने सरकार को अल्टीमेटम देते हुए कहा है कि यदि निर्धारित समय तक कर्मचारियों का वेतन जारी नहीं किया गया, तो सभी कर्मचारी पेन डाउन और कंप्यूटर शटडाउन हड़ताल पर चले जाएंगे।

यूनियन के मुताबिक, हड़ताल शुरू होने के बाद सेवा केंद्रों में किसी भी प्रकार के नए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। ऐसे में सरकारी दस्तावेज बनवाने या विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवेदन करने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

रोजाना एक लाख तक आवेदन होते हैं जमा

पंजाब के सेवा केंद्रों में प्रतिदिन लगभग 90 हजार से 1 लाख आवेदन विभिन्न सरकारी सेवाओं के लिए जमा किए जाते हैं। यदि हड़ताल शुरू होती है, तो इन सेवाओं पर सीधा असर पड़ेगा और हजारों आवेदकों का काम अटक सकता है।

ये सेवाएं रहेंगी प्रभावित

हड़ताल के दौरान जाति, आय, निवास (डोमिसाइल) और संपत्ति प्रमाण पत्र, जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र, विवाह पंजीकरण, राशन कार्ड से जुड़े कार्य, वृद्धावस्था, विधवा और दिव्यांग पेंशन के आवेदन, आधार कार्ड का नया पंजीकरण और अपडेट, ड्राइविंग लाइसेंस से संबंधित सेवाएं, वाहन आरसी के प्रारंभिक कार्य, जमीन की जमाबंदी और फर्द की प्रतियां, एग्रीमेंट व एफिडेविट अटेस्टेशन तथा स्टाम्प पेपर से जुड़े कार्य बंद रह सकते हैं।

प्रदर्शन की भी दी चेतावनी

यूनियन ने कहा है कि यदि दोपहर 2 बजे तक वेतन जारी नहीं किया गया तो कर्मचारी हड़ताल के साथ-साथ मुख्यमंत्री भगवंत मान और कंपनी प्रबंधन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेंगे। सभी जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन आयोजित किए जाएंगे। वहीं शाम को होने वाली बैठक में यह तय किया जाएगा कि हड़ताल आगे जारी रहेगी या समाप्त की जाएगी।