Skip to content

Punjab News: हमले के बाद सुखबीर बादल का पहला बयान, बोले- ‘न पहले डरा हूं, न कभी डरूंगा’

सुखबीर बादल ने कहा कि वह न पहले कभी डरे हैं और न ही आगे डरेंगे। उन्होंने कहा कि, “ उनके सिर पर गुरु साहिब का हाथ है, कोई आंच नहीं आ सकती।” उन्होंने कहा कि सच्चे पातशाह ने उन्हें बचाया है और इसके लिए वह गुरु साहिब का धन्यवाद करते हैं।

Punjab News: हमले के बाद सुखबीर बादल का पहला बयान, बोले- ‘न पहले डरा हूं, न कभी डरूंगा’
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, पंजाब। Punjab News: नांदेड साहिब में हुए हमले के बाद अस्पताल में भर्ती शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल को अब छुट्टी मिल गई है। अस्पताल से बाहर आने के बाद उन्होंने पहली बार घटना को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी।

सुखबीर बादल ने कहा कि वह न पहले कभी डरे हैं और न ही आगे डरेंगे। उन्होंने कहा कि, “ उनके सिर पर गुरु साहिब का हाथ है, कोई आंच नहीं आ सकती।” उन्होंने कहा कि सच्चे पातशाह ने उन्हें बचाया है और इसके लिए वह गुरु साहिब का धन्यवाद करते हैं।

उन्होंने कहा कि यह पहली बार नहीं है जब उन पर हमला हुआ हो। सुखबीर बादल के मुताबिक, दोनों बार हमले धार्मिक स्थलों पर हुए हैं। उन्होंने कहा कि कुछ ताकतें पंजाब के शांत माहौल को खराब करने की कोशिश कर रही हैं।

पंजाब का भाईचारा सबसे पहले

सुखबीर बादल ने पंजाब में आपसी भाईचारे और शांति बनाए रखने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पंजाब की भाईचारा उनके लिए सबसे महत्वपूर्ण है और इसे हर हाल में कायम रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि शिरोमणि अकाली दल पंजाब के लिए किसी भी तरह की कुर्बानी देने को तैयार है।

सुखबीर बादल ने दोहराया कि पार्टी राज्य की शांति और आपसी सद्भाव को प्राथमिकता देती रहेगी। बता दें कि हमले के बाद सुखबीर बादल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उपचार के बाद अब उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।