Skip to content

Powercut in Punjab: आज 3 घंटे बिजली रहेगी बंद, इन इलाकों में प्रभावित होगी सप्लाई, जाने अपने शहर का हाल

24 सितंबर को 11 केवी सुतेहरी फीडर की जरूरी मरम्मत के चलते सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी। गुरु नानक नगर, रेलवे रोड, सुतेहरी रोड, सेंट्रल टाउन समेत कई इलाकों में बिजली प्रभावित रहेगी।

Powercut in Punjab: आज 3 घंटे बिजली रहेगी बंद, इन इलाकों में प्रभावित होगी सप्लाई, जाने अपने शहर का हाल
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, होशियारपुर। Powercut in Punjab: शहर के कई इलाकों में आज, 24 सितंबर 2026 को बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी। पावरकॉम की ओर से 11 केवी सुतेहरी फीडर की जरूरी मरम्मत का काम किया जाना है। इसके चलते संबंधित फीडर से जुड़े इलाकों में करीब 3 घंटे बिजली बंद रहेगी।

सहायक इंजीनियर पावरकॉम शहरी उपमंडल बलदेव राज और जेई अवतार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि 24 सितंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रखी जाएगी। इस दौरान 11 केवी सुतेहरी फीडर की आवश्यक मरम्मत की जाएगी।

इन इलाकों में बिजली बंद

बिजली बंद रहने से गुरु नानक नगर, गुरु नानक एवेन्यू, दारापुर, ग्रीन पियर कॉलोनी, सेशन चौक, रेलवे रोड, सुतेहरी रोड, संत नगर, प्रेमगढ़, रेलवे स्टेशन रोड, सेंट्रल टाउन और मानवता मंदिर सहित आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

यह भी पढ़ें: जालंधर कैंट हलके में कट गई अवैध कालोनी, डिप्टी मेयर बोले- कालोनाइजर पर FIR दर्ज होगी

पावरकॉम अधिकारियों ने संबंधित इलाकों के लोगों से अपील की है कि निर्धारित समय के दौरान बिजली कटौती को ध्यान में रखते हुए आवश्यक तैयारियां पहले से कर लें। मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद बिजली सप्लाई सामान्य कर दी जाएगी।