Skip to content

Punjab News: नगर निगम के MTP नरिंदर शर्मा बने STP, बिल्डिंग ब्रांच के अफसरों ने दी बधाई

अमृतसर नगर निगम के MTP नरिंदर शर्मा को STP पद पर पदोन्नति मिलने पर बिल्डिंग ब्रांच के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें बधाई दी। इस दौरान इंस्पेक्टर, ATP, STP, HDM और अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

Punjab News: नगर निगम के  MTP नरिंदर शर्मा बने STP, बिल्डिंग ब्रांच के अफसरों ने दी बधाई
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, अमृतसर। Punjab News: अमृतसर नगर निगम की बिल्डिंग ब्रांच में तैनात एमटीपी नरिंदर शर्मा को एसटीपी (Senior Town Planner) के पद पर पदोन्नति मिलने पर नगर निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें बधाई दी। पदोन्नति के बाद बिल्डिंग ब्रांच के अधिकारियों ने नरिंदर शर्मा को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।

इस मौके पर नगर निगम की बिल्डिंग ब्रांच से जुड़े कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने नरिंदर शर्मा की पदोन्नति पर खुशी जताई और उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

बिल्डिंग ब्रांच के अधिकारी रहे मौजूद

नरिंदर शर्मा को बधाई देने वालों में इंस्पेक्टर सुखविंदर सिंह, ATP कुलवंत, ATP वरिंदर मोहन, ATP सुखदेव वशिष्ठ, इंस्पेक्टर कुलविंदर कौर रमन, HDM नवदीप, इंस्पेक्टर सुखहरमन, इंस्पेक्टर माधवी और क्लर्क गगन सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी शामिल रहे।

यह भी पढ़ें: लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में छात्रा से रेप! गुस्साए छात्रों ने किया जमकर हंगामा, आगजनी

अधिकारियों ने कहा कि नरिंदर शर्मा को मिली नई जिम्मेदारी नगर निगम के लिए महत्वपूर्ण है। वहीं नरिंदर शर्मा ने ने कहा कि नई जिम्मेदारी को पूरी जिम्मेदारी और लगन के साथ निभाएंगे।

Narinder Sharma.jpg

पदोन्नति पर जताई खुशी

नगर निगम की बिल्डिंग ब्रांच में नरिंदर शर्मा की पदोन्नति को लेकर अधिकारियों और कर्मचारियों में खुशी का माहौल रहा। इस दौरान सभी ने उन्हें बधाई देते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।