Skip to content

Jalandhar News: जालंधर में पार्षद, उसके बेटों और सब रजिस्ट्रार समेत 26 लोगों के खिलाफ ED, सीएम आफिस, विजीलैंस और डीसी से शिकायत, पढ़ें पूरा मामला

जालंधर में NRI की मौत के बाद उसकी पावर ऑफ अटॉर्नी के जरिए करीब 43 मरला जमीन की 11 रजिस्ट्रियां कराने का आरोप लगा है। AAP पार्षद मनमोहन सिंह राजू और उनके दोनों बेटों समेत 26 लोगों के खिलाफ मुख्यमंत्री, पुलिस, विजीलैंस और ED को शिकायत देने की बात कही गई है।

Jalandhar News: जालंधर में पार्षद, उसके बेटों और सब रजिस्ट्रार समेत 26 लोगों के खिलाफ ED, सीएम आफिस, विजीलैंस और डीसी से शिकायत, पढ़ें पूरा मामला
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर में आम आदमी पार्टी (AAP) के वार्ड नंबर-20 से पार्षद मनमोहन सिंह राजू और उनके दोनों बेटों सुमित सिंह व जसमीत सिंह उर्फ शुभम समेत 26 लोगों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए गए हैं। जिला कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष दीनानाथ प्रधान ने इस मामले में पंजाब के मुख्यमंत्री, डीजीपी, पंजाब विजीलैंस ब्यूरो, ईडी, पुलिस कमिश्नर, डिप्टी कमिश्नर और नगर निगम कमिश्नर को शिकायत दी है।

जालंधर के पूर्व विधायक और कांग्रेस के जिला प्रधान राजिंदर बेरी के साथ आज दीनानाथ प्रधान ने मंगलवार को डीसी को दिए शिकायत में कहा है कि अमेरिका निवासी NRI दलमिंदर सिंह मिन्हास की मौत के बाद उनकी ओर से जारी पावर ऑफ अटॉर्नी का इस्तेमाल करके लद्देवाली इलाके में करीब 43 मरला 469 वर्ग फुट जमीन की 11 सेल डीड कराई गईं।

NRI की मौत के बाद पावर ऑफ अटॉर्नी के इस्तेमाल का आरोप

शिकायतकर्ता के मुताबिक, लद्देवाली में कृष्णा स्वीट के पीछे सनराइज एन्क्लेव में करीब 40 मरला जमीन के संबंध में अमेरिका निवासी दलमिंदर सिंह मिन्हास ने सुमित सिंह के नाम पावर ऑफ अटॉर्नी जारी की थी।

यह भी पढ़ें: लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में छात्रा से रेप! गुस्साए छात्रों ने किया जमकर हंगामा, आगजनी

दीनानाथ प्रधान का आरोप है कि पावर ऑफ अटॉर्नी जारी करने वाले दलमिंदर सिंह मिन्हास की अमेरिका में मौत हो चुकी थी। उनके भाई ने 1 सितंबर 2026 को अपने फेसबुक अकाउंट पर उनकी मौत की जानकारी पोस्ट की थी। इसके बाद 4 सितंबर को अंतिम अरदास और भोग से संबंधित वीडियो भी फेसबुक पर लाइव किए जाने का दावा किया गया।

1 सितंबर से 15 सितंबर तक 11 रजिस्ट्रियों का दावा

दीनानाथ प्रधान ने आरोप लगाया कि दलमिंदर सिंह मिन्हास की मौत के बाद भी 1 सितंबर से 15 सितंबर 2026 के बीच अलग-अलग तारीखों में उक्त जमीन से संबंधित कुल 11 सेल डीड कराई गईं।

शिकायतकर्ता के अनुसार, इन रजिस्ट्रियों में सुमित सिंह ने पावर ऑफ अटॉर्नी धारक के तौर पर दस्तावेजों पर कार्रवाई की, जबकि कुछ मामलों में उनके भाई जसमीत सिंह उर्फ शुभम के गवाह होने का भी आरोप लगाया गया है।

इन तारीखों में हुई रजिस्ट्रियों का आरोप

  • 1 सितंबर 2026: तरनदीप कौर के नाम 3 मरला 229 वर्ग फुट जमीन की रजिस्ट्री।

  • 2 सितंबर 2026: मनीषा के नाम 3 मरला 164 वर्ग फुट जमीन की रजिस्ट्री।

  • 2 सितंबर 2026: मनीषा के नाम ही 4 मरला 79 वर्ग फुट की दूसरी रजिस्ट्री।

  • 2 सितंबर 2026: ज्योति पत्नी राजकुमार के नाम 4 मरला 232 वर्ग फुट जमीन की रजिस्ट्री।

  • 2 सितंबर 2026: डोली शर्मा के नाम 4 मरला 78 वर्ग फुट जमीन की रजिस्ट्री।

  • 2 सितंबर 2026: बलविंदर कौर के नाम 7 मरला 228 वर्ग फुट जमीन की रजिस्ट्री।

  • 2 सितंबर 2026: मनीष कुमार के नाम 3 मरला 234 वर्ग फुट जमीन की रजिस्ट्री।

  • 2 सितंबर 2026: सन्नी व तमन्ना के नाम 4 मरला 9 वर्ग फुट जमीन की रजिस्ट्री।

  • 3 सितंबर 2026: मुश्ताक आलम के नाम 2 मरला 86 वर्ग फुट जमीन की रजिस्ट्री।

  • 8 सितंबर 2026: जेसिका शर्मा के नाम 3 मरला 235 वर्ग फुट जमीन की रजिस्ट्री।

  • 15 सितंबर 2026: ज्योति सैनी के नाम 4 मरला 78 वर्ग फुट जमीन की रजिस्ट्री।

  • 40 मरले की पावर ऑफ अटॉर्नी, 43 मरले की रजिस्ट्री का आरोप

दीनानाथ प्रधान ने आरोप लगाया कि जिस पावर ऑफ अटॉर्नी के जरिए करीब 40 मरला जमीन से संबंधित अधिकार दिए गए थे, उसके आधार पर करीब 43 मरला 469 वर्ग फुट जमीन की रजिस्ट्रियां कराई गईं।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कुछ रजिस्ट्रियों में पार्षद के बेटे जसमीत सिंह उर्फ शुभम और संजीव कुमार गवाह रहे। शिकायतकर्ता के अनुसार, संजीव कुमार की पत्नी के नाम पर भी दो अलग-अलग रजिस्ट्रियां हुई हैं।

मुख्यमंत्री, पुलिस और विजीलैंस से जांच की मांग

दीनानाथ प्रधान ने कहा कि इस पूरे मामले की शिकायत पंजाब के मुख्यमंत्री, डीजीपी, पुलिस कमिश्नर जालंधर, डिप्टी कमिश्नर, पंजाब विजीलैंस ब्यूरो, इनकम टैक्स विभाग और प्रवर्तन निदेशालय (ED) से की जाएगी। उन्होंने मामले में कथित तौर पर लाखों रुपये के लेन-देन की जांच की मांग की है।

हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है। मामले में पार्षद मनमोहन सिंह राजू और उनके दोनों बेटों की ओर से फिलहाल कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। उनका पक्ष सामने आने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।

इन लोगों के खिलाफ शिकायत

1.jpg
2.jpg
3.jpg
4.jpg
5.jpg
6.jpg
7.jpg