Skip to content

Enounter in Punjab: पंजाब में बदमाश और पुलिस आमने-सामने, फायरिंग के बाद कुख्यात बदमाश घायल; अस्पताल में भर्ती

तरनतारन के नौशहरा पन्नुआं में CIA पुलिस और वांछित आरोपी साजन सिंह के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से आरोपी घायल हो गया। पुलिस ने उसके कब्जे से बाइक और 30 बोर की पिस्टल बरामद की है।

Enounter in Punjab: पंजाब में बदमाश और पुलिस आमने-सामने, फायरिंग के बाद कुख्यात बदमाश घायल; अस्पताल में भर्ती
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, तरनतारन। Enounter in Punjab: पंजाब के तरनतारन जिले में नौशहरा पन्नुआं के पास CIA पुलिस और एक वांछित आरोपी के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से सज्जनप्रीत सिंह उर्फ साजन सिंह घायल हो गया। पुलिस ने उसे मौके से काबू कर इलाज के लिए तरनतारन के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी 11 सितंबर को अजमीत सिंह की हुई हत्या के मामले में वांछित था। अजमीत सिंह का नाम वर्ष 2022 में सरहाली पुलिस स्टेशन पर हुए चर्चित RPG हमले के मामले में सामने आया था। पुलिस ने मौके से एक बाइक और 30 बोर की पिस्टल बरामद करने का दावा किया है।

गुप्त सूचना के बाद पुलिस ने की घेराबंदी

SP इन्वेस्टिगेशन डॉ. रिपुतापन सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव कोट मोहम्मद खां निवासी साजन सिंह बाइक पर नौशहरा पन्नुआं इलाके में घूम रहा है। सूचना के आधार पर CIA तरनतारन और थाना सरहाली पुलिस की संयुक्त टीम ने इलाके में घेराबंदी कर गश्त शुरू की।

यह भी पढ़ें: जालंधर कैंट हलके में कट गई अवैध कालोनी, डिप्टी मेयर बोले- कालोनाइजर पर FIR दर्ज होगी

इसी दौरान पुलिस टीम ने एक संदिग्ध बाइक सवार को रुकने का इशारा किया। पुलिस के मुताबिक, बाइक सवार ने रुकने के बजाय बाइक की रफ्तार बढ़ा दी और पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी।

पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में चलाई गोली

पुलिस का कहना है कि फायरिंग के बाद टीम ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की। इस दौरान साजन सिंह के पैर में गोली लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा।

इसके बाद पुलिस टीम ने उसे काबू कर लिया और इलाज के लिए सिविल अस्पताल तरनतारन पहुंचाया। पुलिस ने घटनास्थल से बाइक और 30 बोर की पिस्टल बरामद करने की बात कही है।

चार दिन पहले दर्ज हुई थी FIR

पुलिस के अनुसार, साजन सिंह सरवण सिंह का बेटा है और कोट मोहम्मद खान, थाना गोइंदवाल साहिब का रहने वाला है।

उसके खिलाफ थाना सरहाली में 12 सितंबर 2026 को FIR नंबर 163 दर्ज की गई थी। पुलिस के मुताबिक, इस मामले में BNS की धारा 103, 3(5) और आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत केस दर्ज किया गया था।

11 सितंबर को हुई थी अजमीत सिंह की हत्या

SP इन्वेस्टिगेशन ने बताया कि 11 सितंबर की रात नौशहरा पन्नुआं में दो बाइक सवार हमलावरों ने अजमीत सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

पुलिस के अनुसार, अजमीत सिंह का नाम वर्ष 2022 में सरहाली पुलिस स्टेशन पर हुए RPG हमले के मामले से जुड़ा था। हत्या की जांच के दौरान पुलिस को साजन सिंह की कथित भूमिका के बारे में जानकारी मिली, जिसके बाद वह पुलिस की वांटेड सूची में था।

हत्या की वजह और अन्य आरोपियों की जांच जारी

अजमीत सिंह की हत्या के पीछे क्या कारण था और वारदात में कितने लोग शामिल थे, इसे लेकर पुलिस की जांच जारी है। SP डॉ. रिपुतापन सिंह के मुताबिक, मामले की जांच गोपनीय तरीके से की जा रही है। पुलिस ने कहा है कि जांच पूरी होने के बाद हत्या की पूरी साजिश और इसमें शामिल अन्य आरोपियों के बारे में जानकारी सामने लाई जाएगी।

फिलहाल पुलिस घायल आरोपी से पूछताछ और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।