Skip to content

Jalandhar News: हनी सिंह के भतीजे को अंतिम विदाई देने पहुंचे नामी गायक, सड़क हादसे में हुई थी दर्दनाक मौत

पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री से जुड़ी एक दुखद खबर के बीच स्पीड रिकॉर्ड्स के मालिक दिनेश ओलक के बेटे और मशहूर सिंगर यो यो हनी सिंह के भतीजे दिवित ओलक का अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनका अंतिम संस्कार दोपहर में जालंधर के मॉडल टाउन स्थित श्मशानघाट में होगा।

Jalandhar News: हनी सिंह के भतीजे को अंतिम विदाई देने पहुंचे नामी गायक, सड़क हादसे में हुई थी दर्दनाक मौत
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री से जुड़ी एक दुखद खबर के बीच स्पीड रिकॉर्ड्स के मालिक दिनेश ओलक के बेटे और मशहूर सिंगर यो यो हनी सिंह के भतीजे दिवित ओलक का बुधवार को अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनका अंतिम संस्कार दोपहर में जालंधर के मॉडल टाउन स्थित श्मशानघाट में होगा।

दिवित का पार्थिव शरीर घर पहुंचने के बाद अंतिम संस्कार की रस्में शुरू की गईं। इस दौरान अरदास की गई और बड़ी संख्या में शहर के समाजसेवी, रिश्तेदार और अन्य लोग दिवित को श्रद्धांजलि देने पहुंचे। परिवार में शोक की लहर है।

शनिवार रात सड़क हादसे में हुई थी दिवित की मौत

दिवित ओलक की शनिवार रात एक भीषण सड़क हादसे में मौत हो गई थी। वह अपने दोस्तों के साथ बर्थडे पार्टी में शामिल होने के लिए कार से जा रहे थे। इसी दौरान उनकी तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़ी नगर निगम की ट्रॉली से टकरा गई।

यह भी पढ़ें: जालंधर कैंट हलके में कट गई अवैध कालोनी, डिप्टी मेयर बोले- कालोनाइजर पर FIR दर्ज होगी

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद दिवित को गंभीर हालत में जालंधर के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

हनी सिंह और गुरनाम भुल्लर ने परिवार से मिलकर जताया दुख

दिवित ओलक की मौत की खबर से पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में शोक है। सोमवार को मशहूर सिंगर यो यो हनी सिंह और पंजाबी गायक गुरनाम भुल्लर दिनेश ओलक के घर पहुंचे थे। दोनों ने परिवार के साथ दुख साझा किया और दिवित के निधन पर संवेदना व्यक्त की।

बुधवार को होने वाले अंतिम संस्कार में हनी सिंह, गुरनाम भुल्लर समेत पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री और बॉलीवुड-पॉलीवुड की कई हस्तियों के शामिल होने की संभावना है।

iPhone के क्रैश डिटेक्शन फीचर से मां को मिला था इमरजेंसी अलर्ट

दिवित ओलक के सड़क हादसे से जुड़ी एक अहम जानकारी भी सामने आई थी। उनके iPhone में क्रैश डिटेक्शन फीचर सक्रिय था और उनकी मां का नंबर इमरजेंसी कॉन्टैक्ट के रूप में सेव था। हादसा होते ही फोन ने दुर्घटना का पता लगाकर उनकी मां के मोबाइल पर इमरजेंसी अलर्ट और लोकेशन भेज दी थी।

अलर्ट मिलने के बाद मां ने परिवार के अन्य सदस्यों को सूचना दी। परिजनों ने दिवित को फोन करने की कोशिश की, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका। इसके बाद दोस्तों से बात करने पर सड़क हादसे की जानकारी मिली।

नगर निगम की ट्रॉली से टक्कर के बाद उठे सवाल

इस हादसे के बाद सड़क किनारे खड़ी नगर निगम की ट्रॉली को लेकर भी सवाल उठे हैं। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि हादसे के समय ट्रॉली वहां किस परिस्थिति में खड़ी थी और सुरक्षा के लिए जरूरी इंतजाम किए गए थे या नहीं।

दिवित ओलक के असमय निधन से परिवार, दोस्तों और पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में गहरा दुख है। बुधवार को मॉडल टाउन श्मशानघाट में उन्हें अंतिम विदाई दी जाएगी।