Skip to content

Hero Asian Champions Trophy 2026: भारत ने दक्षिण कोरिया को 8-0 से हराकर अंतिम लीग मैच जीता; राउंड रॉबिन पूल में शीर्ष पर रही भारतीय टीम

ओलंपियन सुरजीत हॉकी स्टेडियम जालंधर में चल रहे हीरो एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और नीदरलैंड्स के महान ड्रैग-फ्लिकर फ्लोरिस जान बोवलैंडर द्वारा खिलाड़ियों से जान-पहचान के बाद शुरू हुए अंतिम लीग मैच में भारतीय हॉकी टीम ने दक्षिण कोरिया को 8-0 के बड़े अंतर से हराकर अपनी जीत की लय बरकरार रखी है।

Hero Asian Champions Trophy 2026: भारत ने दक्षिण कोरिया को 8-0 से हराकर अंतिम लीग मैच जीता; राउंड रॉबिन पूल में शीर्ष पर रही भारतीय टीम
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, जालंधर। Hero Asian Champions Trophy 2026: ओलंपियन सुरजीत हॉकी स्टेडियम जालंधर में चल रहे हीरो एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और नीदरलैंड्स के महान ड्रैग-फ्लिकर फ्लोरिस जान बोवलैंडर द्वारा खिलाड़ियों से जान-पहचान के बाद शुरू हुए अंतिम लीग मैच में भारतीय हॉकी टीम ने दक्षिण कोरिया को 8-0 के बड़े अंतर से हराकर अपनी जीत की लय बरकरार रखी है।

इस जीत के साथ भारतीय टीम राउंड रॉबिन लीग चरण में शीर्ष स्थान पर रही। इस अंतिम लीग मुकाबले की शुरुआत से पहले मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और फ्लोरिस जान बोवलैंडर ने भारतीय और दक्षिण कोरियाई टीमों के खिलाड़ियों से मुलाकात की।

द.कोरिया 6 अंकों के साथ चौथे स्थान पर रहा

लीग चरण में भारत 15 अंकों के साथ पहले, जापान 10 अंकों के साथ दूसरे, मलेशिया 9 अंकों के साथ तीसरे और दक्षिण कोरिया 6 अंकों के साथ चौथे स्थान पर रहा। इस मैच में भारत की ओर से दिलप्रीत सिंह ने दो गोल दागे, जबकि कप्तान हरमनप्रीत सिंह, जुगराज सिंह, सुखजीत सिंह, शिलानंद लाकड़ा, संजय और अंगद बीर सिंह ने एक-एक गोल किया।

यह भी पढ़ें: जालंधर कैंट हलके में कट गई अवैध कालोनी, डिप्टी मेयर बोले- कालोनाइजर पर FIR दर्ज होगी

इससे पहले खेले गए मैच में बांग्लादेश ने चीन को 1-1 की बराबरी पर रोक लिया। चीन की ओर से मैच के दूसरे मिनट में बेनहाई चेन ने पेनल्टी कॉर्नर के जरिए पहला गोल करके टीम को बढ़त दिलाई। बांग्लादेश के लिए बराबरी का गोल कप्तान अशरफुल इस्लाम ने 38वें मिनट में पेनल्टी स्ट्रोक को गोल में बदलकर किया।

54वें मिनट में दो गोल करके टीम को जीत दिलाई

जापान और मलेशिया के बीच खेले गए एक अन्य कड़े मुकाबले में जापान ने 2-1 से जीत दर्ज की। मलेशिया की ओर से 10वें मिनट में अबू कमल अजराई ने गोल करके अपनी टीम को शुरुआत में बढ़त दिलाई, लेकिन जापानी टीम ने हार नहीं मानी। जापान के केंतारो फुकुदा ने क्रमशः 24वें और 54वें मिनट में दो गोल करके टीम को जीत दिलाई।

अब सेमीफाइनल चरण में भारत का मुकाबला दक्षिण कोरिया से और जापान का मलेशिया से होगा। ये चारों टीमें पहले ही अंतिम चार में जगह बना चुकी हैं। सेमीफाइनल मुकाबले 4 नवंबर को ओलंपियन बलबीर सिंह सीनियर इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम, मोहाली में खेले जाएंगे, और फाइनल मुकाबला भी 5 नवंबर को मोहाली में ही होगा।