Skip to content

Jalandhar News: सेंट सोल्जर आईटीआई के विद्यार्थियों ने पुष्पा गुजराल साइंस सिटी में QMS कार्यशाला में लिया भाग

सेंट सोल्जर आईटीआई, वरियाणा के विद्यार्थियों ने पुष्पा गुजराल साइंस सिटी में “क्वालिटी मैनेजमेंट सिस्टम (QMS)” विषय पर आयोजित एक ज्ञानवर्धक कार्यशाला में भाग लिया। कार्यशाला का आयोजन मैनेजर सोहन सिंह सैनी के मार्गदर्शन में किया गया।

Jalandhar News: सेंट सोल्जर आईटीआई के विद्यार्थियों ने पुष्पा गुजराल साइंस सिटी में QMS कार्यशाला में लिया भाग
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: सेंट सोल्जर आईटीआई, वरियाणा के विद्यार्थियों ने पुष्पा गुजराल साइंस सिटी में “क्वालिटी मैनेजमेंट सिस्टम (QMS)” विषय पर आयोजित एक ज्ञानवर्धक कार्यशाला में भाग लिया। कार्यशाला का आयोजन मैनेजर सोहन सिंह सैनी के मार्गदर्शन में किया गया।

विद्यार्थियों के लिए अत्यंत लाभदायक रहेगा

कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों को क्यूएमएस के मूल सिद्धांतों, व्यावहारिक उपयोग तथा औद्योगिक क्षेत्र में इसके महत्व की जानकारी प्रदान करना था। कॉलेज प्रिंसिपल कुलविंदर सिंह ने कहा कि यह सत्र विभिन्न उद्योगों एवं संस्थानों में करियर बनाने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए अत्यंत लाभदायक रहेगा।

यह भी पढ़ें: जालंधर कैंट हलके में कट गई अवैध कालोनी, डिप्टी मेयर बोले- कालोनाइजर पर FIR दर्ज होगी

विद्यार्थियों ने रिसोर्स पर्सन से विषय से संबंधित कई प्रश्न पूछे और उनके उत्तर प्राप्त किए। ग्रुप चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने कॉलेज के इस प्रयास की सराहना करते हुए विद्यार्थियों को निरंतर सीखने, मेहनत करने और उद्योग-उन्मुख कौशल विकसित करने के लिए प्रेरित किया।