डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर सेंट्रल हलके में कांग्रेस ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में एक अहम नियुक्ति की है। डॉली सैनी को जालंधर सेंट्रल हलके की महिला कांग्रेस की इंचार्ज नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति पंजाब प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष बलजीत कौर की ओर से की गई है।
नई जिम्मेदारी मिलने के बाद डॉली सैनी ने पंजाब प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष बलजीत कौर, जिला कांग्रेस शहरी अध्यक्ष अनुराधा बंगा और जिला कांग्रेस कमेटी शहरी के अध्यक्ष राजिंदर बेरी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन पर जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे वह पूरी ईमानदारी, मेहनत और तनदेही के साथ निभाएंगी।
पार्षद रही हैं सैनी
डॉली सैनी का स्थानीय राजनीति में अनुभव भी रहा है। वह 2017 में जालंधर नगर निगम में पार्षद के तौर पर अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। उनकी नई नियुक्ति को जालंधर सेंट्रल हलके में महिला कांग्रेस की गतिविधियों को बढ़ाने और संगठन को मजबूत करने से जोड़कर देखा जा रहा है।
यह भी पढ़ें: जालंधर कैंट हलके में कट गई अवैध कालोनी, डिप्टी मेयर बोले- कालोनाइजर पर FIR दर्ज होगी
नई जिम्मेदारी के बाद डॉली सैनी ने पार्टी की नीतियों और संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने के लिए काम करने की बात कही है।