Skip to content

Jalandhar News: जालंधर नॉर्थ में ‘मान दे मुनाफे’ मुहिम की शुरुआत, हलका इंचार्ज और मेयर वनीत धीर ने वार्ड-77 में किया डोर-टू-डोर संपर्क

आम आदमी पार्टी की ‘मान दे मुनाफे’ मुहिम के तहत जालंधर नॉर्थ में डोर-टू-डोर अभियान शुरू किया गया। मेयर वनीत धीर ने वार्ड-77 में घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात की और सरकारी योजनाओं की जानकारी साझा की।

Jalandhar News: जालंधर नॉर्थ में ‘मान दे मुनाफे’ मुहिम की शुरुआत, हलका इंचार्ज और मेयर वनीत धीर ने वार्ड-77 में किया डोर-टू-डोर संपर्क
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: आम आदमी पार्टी की ‘मान दे मुनाफे’ जनसंपर्क मुहिम के तहत जालंधर नॉर्थ में डोर-टू-डोर अभियान की शुरुआत की गई। जालंधर नॉर्थ के हलका इंचार्ज एवं जालंधर के मेयर वनीत धीर ने वार्ड नंबर 77 से घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात की। इस दौरान वार्ड इंचार्ज डॉ. बी.डी. शर्मा भी उनके साथ मौजूद रहे।

अभियान के दौरान वनीत धीर और पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्थानीय लोगों से बातचीत कर पंजाब सरकार की विभिन्न योजनाओं और सरकार की ओर से किए गए कार्यों की जानकारी साझा की।

घर-घर पहुंचकर योजनाओं की जानकारी

वनीत धीर ने कहा कि ‘मान दे मुनाफे’ केवल जनसंपर्क अभियान नहीं बल्कि सरकार के कामों की जानकारी लोगों तक पहुंचाने की मुहिम है। उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान लोगों को मुफ्त बिजली, आम आदमी क्लीनिक, शिक्षा और महिलाओं एवं परिवारों के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: जालंधर कैंट हलके में कट गई अवैध कालोनी, डिप्टी मेयर बोले- कालोनाइजर पर FIR दर्ज होगी

उन्होंने कहा कि इन योजनाओं के जरिए आम लोगों को मिलने वाले लाभ की जानकारी हर परिवार तक पहुंचाना अभियान का प्रमुख उद्देश्य है।

जालंधर नॉर्थ के सभी वार्डों में चलेगा अभियान

वनीत धीर के अनुसार, जालंधर नॉर्थ के सभी वार्डों में चरणबद्ध तरीके से डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ता लोगों से सीधे संवाद करेंगे और सरकारी योजनाओं से संबंधित जानकारी साझा करेंगे।

उन्होंने कहा कि वार्ड-77 से अभियान की शुरुआत की गई है और आने वाले दिनों में इसे अन्य वार्डों तक पहुंचाया जाएगा।

डॉ. बी.डी. शर्मा ने बताया महत्वपूर्ण कदम

वार्ड इंचार्ज डॉ. बी.डी. शर्मा ने कहा कि वार्ड-77 से अभियान की शुरुआत लोगों के साथ सीधे संवाद की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को सरकार की योजनाओं और उनसे मिलने वाले प्रत्यक्ष लाभों की जानकारी देंगे।

लोगों से सीधे संवाद पर जोर

अभियान के दौरान स्थानीय निवासियों से उनकी समस्याओं और जरूरतों को लेकर भी बातचीत की गई। पार्टी नेताओं ने कहा कि घर-घर जाकर लोगों से संपर्क करने का उद्देश्य सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ जनता से सीधे संवाद स्थापित करना भी है।