Skip to content

LPU News: LPU हिंसा के बाद बड़ा फैसला: यूनिवर्सिटी 10 दिन बंद, मिड-टर्म एग्जाम रद्द; इंटरनेट भी बंद

लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में छात्रा से रेप का मैसेज सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शुरू हुआ बवाल अब पुलिस के नियंत्रण में है। हंगामे, तोड़फोड़, पथराव और पुलिस कार्रवाई के बाद प्रशासन ने अगले आदेश तक इलाके में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी हैं।

LPU News: LPU हिंसा के बाद बड़ा फैसला: यूनिवर्सिटी 10 दिन बंद, मिड-टर्म एग्जाम रद्द; इंटरनेट भी बंद
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, फगवाड़ा। LPU News: पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में छात्रा से रेप का मैसेज सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शुरू हुआ बवाल अब पुलिस के नियंत्रण में है।

हंगामे, तोड़फोड़, पथराव और पुलिस कार्रवाई के बाद प्रशासन ने अगले आदेश तक इलाके में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी हैं। अधिकारियों के मुताबिक, भड़काऊ वीडियो और सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए माहौल दोबारा खराब होने से रोकने के लिए यह कदम उठाया गया है।

LPU में 10 दिन की छुट्टी, मिड-टर्म एग्जाम रद्द

हंगामे के बाद LPU को 10 दिनों के लिए बंद कर दिया गया है। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने छात्रों को निर्देश दिए हैं कि जो विद्यार्थी अपने घर जाना चाहते हैं, वे अपने पेरेंट्स को बुलाकर जा सकते हैं।

वहीं, जो छात्र हॉस्टल में ही रुकना चाहते हैं, उन्हें बिना जरूरत हॉस्टल से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी गई है। केवल जरूरी काम होने पर ही हॉस्टल से बाहर आने के लिए कहा गया है। इसके अलावा यूनिवर्सिटी में होने वाले मिड-टर्म एग्जाम भी रद्द कर दिए गए हैं।

LPU Protest
LPU Protest

CM भगवंत मान ने लिया मामले का संज्ञान

LPU में हुए बवाल का पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने संज्ञान लिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में छात्रा से रेप! गुस्साए छात्रों ने किया जमकर हंगामा, आगजनी

CM के निर्देश के बाद पंजाब के DGP गौरव यादव LPU पहुंचे और मौके पर स्थिति का जायजा लिया। फिलहाल यूनिवर्सिटी परिसर में पुलिस बल तैनात है और स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है।

18 घंटे तक बंद रहा दिल्ली-अमृतसर हाईवे

LPU में हुए हंगामे का असर यातायात पर भी पड़ा। दिल्ली-अमृतसर नेशनल हाईवे करीब 18 घंटे तक जाम रहा। रविवार सुबह करीब 6 बजे से लगा जाम रात करीब 12 बजे खोला गया।

हंगामे के दौरान मॉल में तोड़फोड़ और सामान लूटे जाने की भी जानकारी सामने आई। इसके अलावा कुछ अज्ञात युवकों द्वारा गर्ल्स हॉस्टल में घुसने की कोशिश किए जाने की बात भी सामने आई है।

सोशल मीडिया मैसेज के बाद शुरू हुआ था बवाल

जानकारी के मुताबिक, शनिवार और रविवार की दरमियानी रात LPU की एक छात्रा से रेप का मैसेज सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद छात्रों में आक्रोश फैल गया। इसके बाद बड़ी संख्या में छात्र प्रदर्शन करने लगे।

स्थिति बिगड़ने पर यूनिवर्सिटी परिसर में तोड़फोड़ और पथराव हुआ। पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज और आंसू गैस का इस्तेमाल किया। प्रदर्शनकारी छात्रों की ओर से भी पुलिस की गाड़ियों पर पथराव और आगजनी की गई।

पुलिस की टूटी गाड़ियां
पुलिस की टूटी गाड़ियां

रेप मामले में FIR दर्ज, SIT गठित

छात्रों की मांग के बाद पुलिस ने छात्रा से रेप के आरोपों को लेकर FIR दर्ज कर ली है। मामले की जांच के लिए विशेष जांच टीम यानी SIT का गठन भी किया गया है। पुलिस अधिकारियों ने छात्रों को भरोसा दिलाया है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी।

DIG नवीन सिंगला ने भी छात्रों से बातचीत कर उन्हें जांच को लेकर आश्वस्त किया। फिलहाल LPU और आसपास के क्षेत्र में पुलिस बल तैनात है। प्रशासन की प्राथमिकता कानून-व्यवस्था बनाए रखना और सोशल मीडिया पर भड़काऊ सामग्री के जरिए दोबारा तनाव पैदा होने से रोकना है।