Skip to content

Punjab News: गैंगस्टरों के खिलाफ पंजाब पुलिस का बड़ा एक्शन, 566 ठिकानों पर छापेमारी; 242 गिरफ्तार

राज्य में चलाए जा रहे अभियान ‘गैंगस्टरां ते वार’ के 253वें दिन पंजाब पुलिस ने आज पूरे राज्य में गैंगस्टरों के सहयोगियों के रूप में चिन्हित और मैप किए गए 566 ठिकानों पर छापेमारी की।

Punjab News: गैंगस्टरों के खिलाफ पंजाब पुलिस का बड़ा एक्शन, 566 ठिकानों पर छापेमारी; 242 गिरफ्तार
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: राज्य में चलाए जा रहे अभियान ‘गैंगस्टरां ते वार’ के 253वें दिन पंजाब पुलिस ने आज पूरे राज्य में गैंगस्टरों के सहयोगियों के रूप में चिन्हित और मैप किए गए 566 ठिकानों पर छापेमारी की।

उल्लेखनीय है कि ‘गैंगस्टरां ते वार’—पंजाब को गैंगस्टर-मुक्त राज्य बनाने के लिए निर्णायक जंग—20 जनवरी, 2026 को पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव द्वारा शुरू की गई थी। एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) पंजाब के समन्वय से सभी जिलों की पुलिस टीमें पूरे राज्य में विशेष अभियान चला रही हैं।

10 भगोड़े अपराधियों को भी गिरफ्तार

अभियान के 253वें दिन पुलिस टीमों ने 5 हथियारों समेत 242 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया, जिससे अभियान की शुरुआत से अब तक गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की कुल संख्या 74,979 हो गई है। इसके अलावा 182 व्यक्तियों के खिलाफ एहतियाती कार्रवाई की गई है। पुलिस टीमों ने कार्रवाई के दौरान 10 भगोड़े अपराधियों को भी गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें: लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में छात्रा से रेप! गुस्साए छात्रों ने किया जमकर हंगामा, आगजनी

लोग एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 के माध्यम से वांछित अपराधियों और गैंगस्टरों की गुप्त रूप से रिपोर्ट कर सकते हैं तथा अपराध और आपराधिक गतिविधियों के संबंध में भी सूचना दे सकते हैं।

5,000 रुपये की ड्रग मनी बरामद की

इस दौरान पुलिस टीमों ने नशों के खिलाफ अपनी मुहिम ‘ युद्ध नशों विरुद्ध’ को 578वें दिन भी जारी रखते हुए 114 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 3.8 किलोग्राम हेरोइन, 250 ग्राम अफीम, 8 किलोग्राम गांजा, 255 नशीली गोलियां और 5,000 रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई है।

इसके साथ ही, अभियान के तहत पिछले 578 दिनों में गिरफ्तार किए गए नशा तस्करों की कुल संख्या 80,919 तक पहुंच गई है। नशा मुक्ति अभियान के तहत पंजाब पुलिस ने आज 11 व्यक्तियों को नशा मुक्ति एवं पुनर्वास उपचार करवाने के लिए प्रेरित किया है।