Skip to content

Punjab News: कनाडा में पत्नी की हत्या से सनसनी, पंजाबी पति ने कहासुनी के बाद चाकू से किए कई वार

कनाडा के ओंटारियो स्थित लंदन में एक पंजाबी परिवार में हुई दर्दनाक वारदात से सनसनी फैल गई। यहां 41 वर्षीय पंजाबी व्यक्ति पर अपनी पत्नी की चाकू से हत्या करने का आरोप लगा है।

Punjab News: कनाडा में पत्नी की हत्या से सनसनी, पंजाबी पति ने कहासुनी के बाद चाकू से किए कई वार
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, जालंधर। Punjab News: कनाडा (Canada) के ओंटारियो स्थित लंदन में एक पंजाबी परिवार में हुई दर्दनाक वारदात से सनसनी फैल गई। यहां 41 वर्षीय पंजाबी व्यक्ति पर अपनी पत्नी की चाकू से हत्या करने का आरोप लगा है।

पुलिस (Police) के अनुसार, घटना से पहले पति-पत्नी के बीच कहासुनी हुई थी, जिसके बाद आरोपी ने कथित तौर पर पत्नी के पेट में चाकू से कई वार किए। वारदात के समय घर में दंपती के दो बच्चे और महिला की मां भी मौजूद थीं।

चीख-पुकार सुनकर बाहर निकले बच्चे और नानी

जानकारी के मुताबिक, यह घटना 15 सितंबर की शाम करीब 6:25 बजे लंदन की समरसाइड कम्युनिटी के चैलटन रोड स्थित एक घर में हुई। स्थानीय लोगों ने घर से चीखने-चिल्लाने की आवाजें सुनीं।

यह भी पढ़ें: जालंधर कैंट हलके में कट गई अवैध कालोनी, डिप्टी मेयर बोले- कालोनाइजर पर FIR दर्ज होगी

इसके कुछ देर बाद आरोपी की पत्नी के दो बच्चे और उनकी नानी घबराई हुई हालत में घर से बाहर निकले। बच्चों और महिला की हालत देखकर पड़ोसियों को घर में किसी गंभीर घटना का अंदेशा हुआ। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

गंभीर हालत में मिली महिला

सूचना मिलते ही पुलिस टीम चैलटन रोड स्थित घर पहुंची। पुलिस को अंदर महिला गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिली। उसे तत्काल मेडिकल सहायता उपलब्ध कराई गई और अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए महिला के पति मनदीप सिंह (41) को मौके से गिरफ्तार कर लिया।

पति पर सेकंड डिग्री मर्डर का आरोप

लंदन पुलिस ने मनदीप सिंह के खिलाफ Second-Degree Murder का मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि पति-पत्नी के बीच विवाद किस बात को लेकर हुआ था।

पुलिस ने अभी तक आरोपी की तस्वीर जारी नहीं की है। हत्या के पीछे की पूरी वजह और वारदात से पहले घर में क्या हुआ था, इसका खुलासा जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा।

घर में रहते थे दो बच्चे और मृतका की मां

पड़ोसियों के अनुसार, मनदीप सिंह का परिवार इसी घर में रहता था। परिवार में पति-पत्नी के अलावा उनके दो बच्चे और महिला की मां भी रहती थीं। वारदात बच्चों और उनकी नानी के सामने होने की बात सामने आई है।

घटना के बाद स्थानीय इलाके के साथ-साथ पंजाबी समुदाय में भी चिंता का माहौल है।

लंदन में इस साल हत्या की चौथी घटना

लंदन पुलिस के अनुसार, शहर में इस साल अब तक हत्या की यह चौथी घटना बताई जा रही है। स्थानीय जानकारी के अनुसार, इस साल इलाके में किसी महिला की हत्या का यह पहला मामला है।

पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपी के खिलाफ दर्ज केस में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।