Skip to content

Punjab News: पंजाब में प्रॉपर्टी डीलर से सरेआम लूट, 5 साथियों संग आई युवती; पैसे नहीं मिले तो Honda City ले भागे

चंडीगढ़ में पिस्टल की नोक पर प्रॉपर्टी डीलर से Honda City लूटने के मामले में पुलिस ने जीरकपुर के ढकोली से युवती समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पहले नशे के लिए ₹10 हजार मांगे थे और बाद में कार लूटकर फरार हो गए थे।

Punjab News: पंजाब में प्रॉपर्टी डीलर से सरेआम लूट, 5 साथियों संग आई युवती; पैसे नहीं मिले तो Honda City ले भागे
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: चंडीगढ़ में अपराधियों ने पिस्टल की नोक पर एक प्रॉपर्टी डीलर से उसकी Honda City कार लूट ली। तीन बाइक और एक एक्टिवा पर सवार होकर पहुंचे छह आरोपियों ने पहले प्रॉपर्टी डीलर से नशे के लिए 10 हजार रुपये मांगे। जब उसने कैश नहीं होने की बात कहते हुए Google Pay से पैसे देने की बात कही तो आरोपियों ने ऑनलाइन पैसे लेने से इनकार कर दिया।

इसके बाद आरोपियों ने प्रॉपर्टी डीलर के साथ हाथापाई की और उसकी कार की चाबी, घड़ी और मोबाइल छीन लिया। पिस्टल दिखाकर उसे कार से बाहर निकाल दिया और Honda City लेकर फरार हो गए। मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए जीरकपुर के ढकोली से एक युवती समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

खाना आने का इंतजार कर रहा था प्रॉपर्टी डीलर

पुलिस (Police) ने उनके कब्जे से लूटी गई Honda City भी बरामद कर ली है। वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।पुलिस के मुताबिक, लूट की वारदात राजीव विहार निवासी 24 वर्षीय पुलकित शर्मा के साथ हुई। बुधवार रात करीब 12 बजे वह चंडीगढ़ से अपने घर पहुंचा था।

पुलकित सोसायटी के गेट के पास अपनी कार में बैठकर ऑनलाइन खाना आने का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान तीन बाइक और एक एक्टिवा पर छह आरोपी वहां पहुंचे और उसे घेर लिया।

पहले मांगे ₹10 हजार, फिर शुरू की मारपीट

आरोपियों ने पुलकित से 10 हजार रुपये मांगे। उसने बताया कि उसके पास कैश नहीं है और वह Google Pay के जरिए पैसे दे सकता है।

यह भी पढ़ें: जालंधर कैंट हलके में कट गई अवैध कालोनी, डिप्टी मेयर बोले- कालोनाइजर पर FIR दर्ज होगी

हालांकि, आरोपियों ने ऑनलाइन पेमेंट लेने से साफ इनकार कर दिया। इसके बाद युवती और उसके साथियों ने पुलकित के साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने उसकी कार की चाबी निकाल ली, हाथ से घड़ी उतरवा ली और मोबाइल भी छीन लिया।

पिस्टल दिखाकर कार से बाहर निकाला

विरोध करने पर आरोपियों ने पिस्टल दिखाकर पुलकित को कार से बाहर निकलने के लिए मजबूर किया और उसकी Honda City लेकर फरार हो गए।

पुलिस के अनुसार, जाते समय आरोपियों ने उसका मोबाइल वापस कर दिया। इसके बाद पुलकित घर पहुंचा और अपने पिता को पूरी घटना बताई। परिवार ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद जांच शुरू की गई।

पेट्रोल पंप पर बिना पैसे दिए भरवाया ₹3,200 का पेट्रोल

कार लूटने के बाद आरोपी दप्पड़ स्थित अंबाला-चंडीगढ़ टोल प्लाजा के पास एक पेट्रोल पंप पर पहुंचे। यहां उन्होंने कार में करीब ₹3,200 का पेट्रोल भरवाया, लेकिन भुगतान किए बिना वहां से निकल गए।

इसके बाद लूटी गई Honda City को अंबाला क्षेत्र में भी देखे जाने की सूचना पुलिस को मिली। पुलिस ने कार का नंबर फ्लैश कर हरियाणा से लगते इलाकों में अलर्ट जारी किया।

ढकोली से युवती समेत 3 गिरफ्तार

मामले की जांच में जुटी मनीमाजरा थाना पुलिस और डीसीसी टीम ने जीरकपुर के ढकोली में कार्रवाई की। पुलिस ने वहां से एक युवती समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से लूटी गई Honda City बरामद कर ली।

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों की पहचान:

कृष्ण (19) — राजीव कॉलोनी, सेक्टर-17, पंचकूला

सोनू (21) — गांव रैला, सेक्टर-12

संजू उर्फ कांचा (24) — सेक्टर-16, चंडीगढ़ के रूप में हुई है।

पुलिस अब वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है और यह पता लगाने में जुटी है कि इस गिरोह ने पहले भी ऐसी वारदातों को अंजाम दिया है या नहीं।

पिता के साथ प्रॉपर्टी कारोबार में हाथ बंटाता है पुलकित

पुलकित शर्मा के पिता संजीव शर्मा चंडीगढ़ से सटे कैंबवाला इलाके में प्रॉपर्टी का कारोबार करते हैं। पढ़ाई पूरी करने के बाद पुलकित भी अपने पिता के साथ प्रॉपर्टी के काम में हाथ बंटा रहा है।

फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है और गिरोह के बाकी सदस्यों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।