Skip to content

Punjab Holiday: पंजाब में कल 15 सितंबर को सरकारी छुट्टी! सरकार ने जारी किया नोटिफिकेशन, पढ़ें लिस्ट

पंजाब में 15 सितंबर को संवत्सरी दिवस के अवसर पर आरक्षित छुट्टी घोषित की गई है। यह Gazetted Holiday नहीं है, इसलिए स्कूल-कॉलेज और व्यावसायिक संस्थान सामान्य दिनों की तरह खुले रहेंगे।

Punjab Holiday: पंजाब में कल 15 सितंबर को सरकारी छुट्टी! सरकार ने जारी किया नोटिफिकेशन, पढ़ें लिस्ट
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Holiday: पंजाब सरकार ने मंगलवार, 15 सितंबर 2026 को ‘संवत्सरी दिवस’ के अवसर पर आरक्षित छुट्टी (Restricted Holiday) घोषित की है। हालांकि, यह छुट्टी पूरे पंजाब में लागू होने वाली Gazetted Holiday नहीं है। ऐसे में आम लोगों के लिए सरकारी कार्यालयों, स्कूल-कॉलेज और व्यावसायिक संस्थानों के सामान्य रूप से संचालित होने की उम्मीद है।

पंजाब सरकार की ओर से जारी छुट्टियों की सूची के मुताबिक सरकारी कर्मचारियों को कुल 27 आरक्षित छुट्टियां उपलब्ध कराई गई हैं। कर्मचारी अपनी पसंद के अनुसार इनमें से 2 आरक्षित छुट्टियों का लाभ ले सकते हैं।

15 सितंबर को क्यों है छुट्टी?

15 सितंबर को संवत्सरी दिवस मनाया जाता है। इसी के मद्देनजर पंजाब सरकार ने इसे आरक्षित छुट्टियों की सूची में शामिल किया है।

यह भी पढ़ें: जालंधर कैंट हलके में कट गई अवैध कालोनी, डिप्टी मेयर बोले- कालोनाइजर पर FIR दर्ज होगी

यह छुट्टी सभी सरकारी कर्मचारियों के लिए अनिवार्य अवकाश नहीं है, बल्कि कर्मचारी अपनी सुविधा और निर्धारित नियमों के अनुसार इसका लाभ उठा सकते हैं।

Punjab Holiday
Punjab Holiday

सितंबर में ये तारीखें भी आरक्षित छुट्टी

सरकारी छुट्टियों की सूची में सितंबर महीने में 20 सितंबर, 25 सितंबर और 28 सितंबर को भी आरक्षित छुट्टियां निर्धारित की गई हैं। कर्मचारी नियमों के अनुसार इनमें से अपनी पसंद की छुट्टियां चुन सकते हैं।

स्कूल-कॉलेज रहेंगे खुले

यह स्पष्ट करना जरूरी है कि 15 सितंबर को पूरे पंजाब में Gazetted Holiday घोषित नहीं की गई है। यह केवल Restricted/Reserved Holiday है। इसलिए स्कूल, कॉलेज, शैक्षणिक संस्थान और अधिकांश व्यावसायिक संस्थान सामान्य दिनों की तरह खुले रहेंगे।