Skip to content

Raid in Hotel: होटल में चल रहे जुए का भंडाफोड़, पुलिस ने मारी रेड; 9 काबू, लाखों की नकदी बरामद

लुधियाना में पुलिस ने एक होटल में छापेमारी कर होटल मैनेजर समेत 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी होटल मैनेजर के साथ मिलकर ताश के पत्तों पर पैसे लगाकर जुआ खेल रहे थे।

Raid in Hotel: होटल में चल रहे जुए का भंडाफोड़, पुलिस ने मारी रेड; 9 काबू, लाखों की नकदी बरामद
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, लुधियाना। Raid in Hotel: पंजाब के लुधियाना (Ludhiana) में पुलिस ने एक होटल में छापेमारी कर होटल मैनेजर समेत 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी होटल मैनेजर के साथ मिलकर ताश के पत्तों पर पैसे लगाकर जुआ खेल रहे थे।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से 2 लाख 40 हजार रुपये नकद और 52 ताश के पत्ते बरामद किए हैं। पुलिस ने मौके से हुक्का बॉक्स, सिगरेट के पैकेट, पाइप, चिलम और लाइटर समेत अन्य सामान भी कब्जे में लिया है। यह कार्रवाई 13 सितंबर को की गई।

मुखबिर की सूचना पर होटल में दबिश

पुलिस (Police) के अनुसार, 13 सितंबर को पुलिस टीम इलाके में गश्त कर रही थी। इसी दौरान एक मुखबिर ने सूचना दी कि आरके रोड स्थित एक होटल में मैनेजर कुछ लोगों के साथ मिलकर ताश के पत्तों पर पैसे लगाकर जुआ खिला रहा है।

यह भी पढ़ें: जालंधर कैंट हलके में कट गई अवैध कालोनी, डिप्टी मेयर बोले- कालोनाइजर पर FIR दर्ज होगी

सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने होटल में दबिश दी। पुलिस का दावा है कि मौके पर कुछ लोग जुआ खेलते हुए मिले, जिसके बाद उन्हें हिरासत में ले लिया गया।

होटल मैनेजर समेत 9 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान रोबिन बुढ़ाचेत्री, निवासी जनकपुरी, सुरिंदर कुमार, निवासी जनता नगर, मोहित कुमार, निवासी गोबिंद नगर, शिमलापुरी, गुरमीत सिंह, निवासी दशमेश कॉलोनी, ललहेड़ी रोड, खन्ना, सिमरन सिंह, निवासी न्यू अमर नगर, डाबा, दीपक, निवासी विशाल विहार कॉलोनी, टिब्बा रोड, प्रदीप सिंह, निवासी गांव कुंभ ढक्की, मंडी गोबिंदगढ़, साहिल अरोड़ा, निवासी तिलक नगर, राहों रोड, बस्ती जोधेवाल और गुरलीन सिंह, निवासी गांव गिल के रूप में बताई है।

2.40 लाख रुपये और 52 ताश के पत्ते बरामद

छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ₹2.40 लाख कैश, 52 ताश के पत्ते, एक हुक्का बॉक्स, सिगरेट के पैकेट, दो पाइप, दो चिलम और एक लाइटर बरामद किया है।

पुलिस ने बरामद सामान को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि होटल में कथित तौर पर जुए का यह खेल कब से चल रहा था और इसमें अन्य लोग भी शामिल थे या नहीं।

जुआ और तंबाकू एक्ट के तहत केस दर्ज

पुलिस के मुताबिक, थाना मोती नगर में आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम की धारा 13A-3-67, BNS की धारा 223 और सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम, 2003 की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मामले की आगे जांच जारी है।