Skip to content

Jalandhar News: जालंधर में AAP के पार्षद पर लगा गंभीर आरोप, पार्षद बोले- मामले को सियासी रंग देकर मुझे बदनाम करने की कोशिश

जालंधर वेस्ट के बस्ती दानिशमंदा में मेडिकल कैंप के बाद टेंट उतारते समय 16 वर्षीय बच्चे की हाईवोल्टेज तारों की चपेट में आने से मौत हो गई। परिजनों ने पार्षद पर लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए हैं।

Jalandhar News: जालंधर में AAP के पार्षद पर लगा गंभीर आरोप, पार्षद बोले- मामले को सियासी रंग देकर मुझे बदनाम करने की कोशिश
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर वेस्ट के बस्ती दानिशमंदा इलाके में एक दर्दनाक हादसे में 16 वर्षीय नाबालिग बच्चे की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान हरीश के रूप में हुई है। घटना के बाद मृतक के परिजनों ने AAP के पार्षद डॉ. मुनीश पर लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए हैं।

जानकारी के मुताबिक, बस्ती दानिशमंदा में वार्ड-58 के पार्षद डॉ. मुनीश की ओर से रविवार को उनके क्लिनिक पर मेडिकल कैंप आयोजित किया गया था। कैंप के लिए क्लिनिक की छत पर टेंट लगाया गया था।

बारिश के बीच करंट

परिजनों और स्थानीय लोगों के अनुसार, शाम के समय अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। आरोप है कि टेंट हटाने के लिए टेंट वाले के साथ 16 वर्षीय हरीश भी दुकान की छत पर चला गया। इसी दौरान छत के ऊपर से गुजर रही हाईवोल्टेज बिजली की तारों की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गया और उसकी अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई।

यह भी पढ़ें: जालंधर कैंट हलके में कट गई अवैध कालोनी, डिप्टी मेयर बोले- कालोनाइजर पर FIR दर्ज होगी

हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। परिवार में मातम पसरा हुआ है और परिजन घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

परिवार ने पार्षद पर लगाए गंभीर आरोप

मृतक के परिजनों का आरोप है कि छत के ऊपर से हाईवोल्टेज तार गुजर रही थीं और इस खतरे की जानकारी होने के बावजूद बच्चे को बारिश के दौरान टेंट हटाने के लिए भेजा गया। परिवार का कहना है कि अगर टेंट अगले दिन उतार दिया जाता तो यह हादसा टल सकता था।

AAP Leader Dr Munish
AAP Leader Dr Munish

सभी ने मना किया था

आम आदमी पार्टी के वार्ड-58 के पार्षद डॉ. मुनीश ने कहा है कि उन्होंने टेंट वाले को मना किया था। क्योंकि जब भी बारिश होती है तो ऊपरी छत पर कोई नहीं जाता है। मेरे साथ और लोगों ने भी टेंट हटाने के लिए मना किया था, लेकिन उसके बाद भी हरीश दूसरे की छत से टेंट उतारने चला गया।

जब मुझे पता चला कि हरीश को करंट लगा है, तो तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन रास्ते में ही हरीश ने दम तोड़ दिया। डा. मुनीश का कहना है कि कुछ लोग इसे राजनीतिक रंग देना चाहते हैं, जो सरासर गलत है।