Jalandhar News: जालंधर में AAP के पार्षद पर लगा गंभीर आरोप, पार्षद बोले- मामले को सियासी रंग देकर मुझे बदनाम करने की कोशिश
जालंधर वेस्ट के बस्ती दानिशमंदा में मेडिकल कैंप के बाद टेंट उतारते समय 16 वर्षीय बच्चे की हाईवोल्टेज तारों की चपेट में आने से मौत हो गई। परिजनों ने पार्षद पर लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए हैं।