Skip to content

Punjab Ludhiana Kidnapping: लुधियाना में 4 महीने के बच्चे का अहपरण, जालंधर से गई लड़की के हाथ से छीना बच्चा, इलाके में मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची पुलिस

लुधियाना के न्यू चंद्र नगर में 4 महीने के बच्चे को उसकी 12 वर्षीय बहन के हाथ से कथित तौर पर छीनकर एक युवक और महिला फरार हो गए। दोनों ने ‘आलोक भैया ने बुलाया है’ कहकर बच्चे को मांगा था। पुलिस CCTV फुटेज की जांच कर रही है।

Punjab Ludhiana Kidnapping: लुधियाना में 4 महीने के बच्चे का अहपरण, जालंधर से गई लड़की के हाथ से छीना बच्चा, इलाके में मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची पुलिस
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, लुधियाना। Punjab Ludhiana Kidnapping:पंजाब के लुधियाना के न्यू चंद्र नगर इलाके में 4 महीने के बच्चे के अपहरण का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि 12 वर्षीय सोनम अपने 4 साल के भाई कार्तिक और 4 महीने के भाई आर्यन को लेकर घर के पास दुकान पर सामान लेने गई थी। इसी दौरान एक युवक और महिला बच्चे को लेकर फरार हो गए।

‘आलोक भैया ने बुलाया है’ कहकर बच्चे को छीना

परिजनों के मुताबिक, सोनम एक दुकान पर सामान लेने पहुंची थी, लेकिन दुकान बंद होने के कारण वह दूसरी दुकान की तरफ देखने लगी। इसी दौरान एक युवक और महिला वहां पहुंचे।

यह भी पढ़ें: लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में छात्रा से रेप! गुस्साए छात्रों ने किया जमकर हंगामा, आगजनी

आरोप है कि दोनों ने सोनम से कहा कि ‘आलोक भैया लड़का बुला रहे हैं, हमें दे दो।’ इसके बाद युवक और महिला ने कथित तौर पर सोनम के हाथ से 4 महीने के आर्यन को झटके से छीन लिया और वहां से भाग गए। सोनम ने दोनों का कुछ दूरी तक पीछा भी किया, लेकिन वे गलियों में जाकर गायब हो गए।

युवक और महिला की उम्र बताई गई

परिजनों के अनुसार, बच्चे को लेकर फरार हुए युवक की उम्र करीब 25-26 साल, जबकि महिला की उम्र करीब 30 साल बताई जा रही है। पुलिस आसपास के इलाके में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपियों की पहचान और बच्चे के बारे में सुराग मिल सके।

अयोध्या का रहने वाला है परिवार

बच्चे के पिता आलोक ने बताया कि घटना के समय वह घर पर मौजूद थे। शोर सुनने के बाद वह मौके पर पहुंचे। परिवार मूल रूप से अयोध्या का रहने वाला है और पिछले करीब दो वर्षों से न्यू चंद्र नगर, लुधियाना में रहकर मजदूरी कर रहा है।

उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी की तबीयत खराब रहती है और उनका इलाज चल रहा है। बच्चों की देखभाल के लिए उन्होंने अपनी भांजी सोनम को जालंधर से अपने पास बुलाया था।

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। SHO हैबोवाल जसबीर सिंह के मुताबिक, आसपास के इलाकों में लगे CCTV कैमरों की फुटेज की जांच की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि CCTV फुटेज और जांच के बाद ही मामले में आगे की पुख्ता जानकारी सामने आ सकेगी। फिलहाल पुलिस बच्चे और संदिग्धों की तलाश में जुटी हुई है।